Simmba Box Office Collection Day 4: रणवीर सिंह स्टारर ‘सिंबा’ बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई कर रही है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी एक्शन और कॉमेडी से भरपूर ‘सिंबा’ को देखने के लिए लोग परिवार समेत सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। यही कारण है कि फिल्म की कमाई में तीसरे दिन भी जबरदस्त उछाल देखने को मिली है। सारा और रणवीर की ‘सिंबा’ भारत के अलावा विदेश में भी अच्छी कमाई करने में सफल हो रही है। सिंबा ने अपने पहले वीकेंड में ही 100 करोड़ के क्लब में एंट्री मार ली है और अब फैन्स की निगाहें 200 करोड़ के क्लब पर टिकी हुई हैं।

‘सिंबा’ का बजट करीब 80 करोड़ रुपए के आसपास बताया जाता है। फिल्म को लेकर ऐसे कयास लगाए गए थे कि फिल्म पहले दिन 18 करोड़ रुपए की कमाई कर सकती है। ट्रेड पंडितों के अनुमान गलत साबित करते हुए रणवीर की सिंबा ने ओपनिंग डे पर 20 करोड़ रुपए की कमाई की। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 23 करोड़ 33 लाख रुपए का बिजनेस किया। तीसरे दिन भी फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 31 करोड़ 2 लाख रुपए की कमाई कर ली है।  चौथे दिन फिल्म ने 21 करोड़ रुपए की कमाई की है। इस हिसाब से फिल्म का कुल कलेक्शन 95 करोड़ 35 लाख रुपए हो गया है। जबकि ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने कुल 35 करोड़ रुपए की कमाई की है। इस हिसाब से फिल्म ने 100 करोड़ के क्लब में एंट्री मार ली है।

मुंबई में फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने मुंबई में शुक्रवार को 7 करोड़ 77 लाख रुपए, शनिवार को 9 करोड़ 11 लाख रुपए, रविवार को 13 करोड़ 13 लाख रुपए का बिजनेस किया था। इस हिसाब से फिल्म केवल मुंबई में ही 12 करोड़ 13 लाख रुपए की कमाई करने में सफल रही है। फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर सिंबा के सामने कोई भी रिलीज नहीं है। ऐसे में फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर रोक पाना संभव नहीं है।

Live Blog

Highlights

    15:33 (IST)01 Jan 2019
    शोज हाउसफुल

    सिंबा के ज्यादातर शोज हाउसफुल जा रहे हैं। एक ट्विटर यूजर ने ट्वीट में लिखा- आज सिंबा को तीसरी बार देखा और शो हाउसफुल था। मैंने तीसरी बार फिल्म को देखा है।

    15:19 (IST)01 Jan 2019
    200 या 300 करोड़ की कमाई

    रणवीर सिंह की सिंबा को कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म दूसरे वीकेंड में 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने में सफल हो सकती है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि फिल्म दूसरे वीकेंड में 300 करोड़ का कारोबार भी कर सकती है।

    14:48 (IST)01 Jan 2019
    गाने भी लोगों के बीच हिट

    रणवीर सिंह की सिंबा बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है तो वहीं फिल्म के गाने भी लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। लोग रणवीर की फिल्म के पोस्टर को शेयर कर गानों की भी तारीफ कर रहे हैं।

    13:40 (IST)01 Jan 2019
    जलवा जारी

    रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'सिंबा' ने शाहरुख खान के 'जीरो' के लाइफटाइम कलेक्शन से ज्यादा कमाई कर ली है। 'जीरो' ने रिलीज के 11 दिनों के बाद केवल 87 करोड़ 20 लाख रुपए की कमाई की है।

    13:08 (IST)01 Jan 2019
    रणवीर का जलवा

    रणवीर सिंह की फिल्म सिंबा आज यानि 1 जनवरी को 100 करोड़ के क्लब में केवल भारत में कमाई से एंट्री मार लेगी। फिल्म का भारत में अबतक कुल कलेक्शन 96 करोड़ 50 लाख रुपए हो गया है।

    12:32 (IST)01 Jan 2019
    फिल्म को मिलेगा फायदा

    रणवीर सिंह की फिल्म सिंबा ने सोमवार को 20 करोड़ रुपए की कमाई की है। मंगलवार को कहा जा रहा है कि फिल्म अच्छी कमाई कर सकती है क्योंकि 1 जनवरी की छुट्टी का सिंबा को फायदा मिलेगा।

    11:45 (IST)01 Jan 2019
    जीरो से ज्यादा कमाई

    रणवीर सिंह की 'सिंबा' ने भारत में अबतक 75 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है। कहा जा रहा है कि मंगलवार को 'सिंबा' 30 करोड़ की कमाई कर सकती है। फिल्म ने रिलीज ने चार दिनों के बाद ही 'जीरो' का लाइमटाइम कलेक्शन पार कर चुकी है।

    11:31 (IST)01 Jan 2019
    रणवीर ने मनाया सफलता का जश्न

    रणवीर सिंह और सोनू सूद सिंबा की सफलता को खास अंदाज में सेलिब्रेट करते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर दोनों के फैन्स एक वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं।

    11:08 (IST)01 Jan 2019
    फिल्म के गाने पॉपुलर

    रणवीर सिंह की फिल्म सिंबा का गाना आंख मारे पाकिस्तान में भी इस हफ्ते काफी पॉपुलर रहा है। इसके अलावा फिल्म का एक अन्य गाना तेरे बिन भी काफी लोकप्रिय रहा है।

    10:22 (IST)01 Jan 2019
    जबरदस्त कमाई

    रणवीर सिंह की सिंबा का सोमवार का कलेक्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा। ट्रेड पंडितों का कहना है कि फिल्म शुक्रवार और शनिवार को अच्छी कमाई कर सकती है। फिल्म को हॉलीडे का फायदा मिलेगा। फिलहाल फिल्म के पांच दिनों का कलेक्शन 20 करोड़ से ज्यादा है।

    09:45 (IST)01 Jan 2019
    शोज में गिरावट

    रणवीर सिंह की सिंबा बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। हालांकि सोमवार को सिंबा के शोज में गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली और मुंबई के कुछ सिनेमाघरों में टिकट के पैसों में भी 30 प्रतिशत की गिरावट आई है।