Sidhu Moose Wala New Song going viral: दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला उर्फ शुभदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला की गायिकी के लोग दीवाने हैं। उनके फैंस ना केवल पंजाब में बल्कि देश के कोने-कोने में हैं। उनकी पॉपुलैरिटी किसी से छुपी नहीं है। आज वो भले ही इस दुनिया में नहीं हैं मगर उनके गानों की पॉपुलैरिटी जरा भी कम नहीं हुई है। इस बात का सबूत अभी कुछ ही देर में रिलीज हुआ उनका नया गाना है। सिद्धू के निधन के बाद उनका तीसरा गाना रिलीज कर दिया गया है और ये रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है। इसे कुछ ही देर में मिलियन्स व्यूज मिल गए हैं।

सिद्धू मूसेवाला का नया गाना ‘मेरा ना’ 7 अप्रैल यानी आज रिलीज ही रिलीज किया गया है। इस नए सॉन्ग में उनका साथ ग्रैमी अवॉर्ड विनर नाइजीरियन रैपर बरना बॉय ने साथ दिया है। इसका वीडिया काफी मोटिवेशनल है। वीडियो में देख सकते हैं कि मूसेवाला की याद है। तस्वीरों में दीवारों पर बनी मूसेवाला की तस्वीर उनकी याद दिला रही है। उनके फैंस के लिए तो उन्हें याद दिलाने की जरूरत नहीं है। वो तो आज भी उनके दिलों पर राज करते हैं। उनके नए गाने के बोल, ‘मेरा ना’ है। मूसेवाला के निधन के बाद का ये तीसरा गाना है। इससे पहले दो गाने ‘एस वाई एल’ और ‘वार’ रिलीज हुआ था। इन दोनों ही गानों पर फैंस ने अपना जबरदस्त प्यार लुटाया था। हालांकि, ‘एस वाई एल’ सॉन्ग को भारत सरकार ने यूट्यूब पर बैन भी कर दिया था।

2 घंटे में मिले मिलियन्स व्यूज

सिद्धू मूसेवाला का गाना ‘मेरा नाम’ रिलीज होते ही छा गया है। इसे कुछ ही देर में मिलियन्स व्यूज मिल गए हैं। गाने को महज 2 घंटे के भीतर ही 3 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वैसे तो मूसेवाला के हर गाने ही रिलीज होते ही छा जाते हैं। उनके एक नहीं बल्कि कई गाने हिट रहे हैं। मूसेवाला के नए गाने ने मिलियन्स में व्यूज पाकर एक नया रिकॉर्ड बना दिया है।

28 की उम्र में हुई थी हत्या

आपको बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की पिछले साल ही हत्या कर दी गई थी। उनकी गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या की गई थी। उनकी हत्या के बाद फैंस और परिवार हिल गया था। उनका यूं अचानक चले जाना लोगों को बड़ा ही खल गया था। मूसेवाला के पिता ने आने वाले कई सालों तक उनके गाने रिलीज करते रहने का ऐलान भी किया है।