Sidharth Shukla Birthday: सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla), टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने सितारों में से एक रहे हैं। उन्होंने ‘बालिका वधु’, ‘दिल से दिल तक’ और ‘उतरन’ जैसे सीरियल्स में काम कर चुके हैं। उन्होंने टीवी के साथ-साथ फिल्मों में भी अपने अभिनय का दम दिखाया है। वो वरुण धवन (Varun Dhawan) की ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ और ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3’ सीरीज में भी नजर आ चुके हैं। इतना ही नहीं एक्टर ‘बिग बॉस’ के सीजन 13 के भी विनर रह चुके हैं। यहां उनके और शहनाज गिल के प्यार के चर्चे खूब रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों और फैंस को खूब पसंद आई। ये जोड़ी उस सीजन पॉपुलर जोड़ी रही थी। ऐसे में आज उनकी बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर आपको सिद्धार्थ शुक्ला की पर्सनल लाइफ के बारे में बता रहे हैं। उनका नाम एक नहीं बल्कि 8 हीरोइनों के साथ जुड़ चुका है। इसमें से एक काजोल की बहन तक का नाम शामिल है। आइए जानते हैं…

रश्मि देसाई से रही अफेयर की चर्चा

सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई के बीच अफेयर की चर्चा खूब रही है। दोनों ने साथ में ‘उतरन’ और ‘दिल से दिल तक’ में साथ काम किया था। इनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया था। टीवी सीरियल में काम करने के दौरान ही इनकी नजदीकियों और अफेयर की खबरें खूब रहीं। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी कभी रिश्ते पर बात नहीं की। बताया जाता है कि कुछ दिनों बाद ही बात बिगड़ गई। इनके बीच झगड़े होने लगे, जिसके बाद वो अलग हो गए।

दृष्टि धामी को किया डेट!

टीवी सीरियल ‘मधुबाला’, ‘दिल मिल गए’ फेम एक्ट्रेस दृष्टि धामी का नाम सिद्धार्थ शुक्ला के साथ जुड़ चुका है। दोनों साथ में ‘झलक दिखला जा-6’ में नजर आए थे। साल 2013 में इस शो के दौरान ही इनकी नजदीकियों की खबरें मीडिया में खूब रही थीं। हालांकि, उनका रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया।

‘कांटा लगा गर्ल’ संग जुड़ा नाम

इसके बाद सिद्धार्थ शुक्ला का नाम ‘कांटा लगा’ फेम एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला से जुड़ा। दोनों ‘बिग बॉस 13’ में भी साथ नजर आए। इस दौरान उन्होंने खुलासा किया था कि वो कई साल पहले सिद्धार्थ के साथ रिलेशन में रह चुकी हैं। इनका रिश्ता करीब डेढ़ साल तक चला था। हालांकि, अनबन होने के चलते दोनों ने दूरियां बना ली थी। फिर एक्ट्रेस ने पराग त्यागी के साथ शादी कर ली।

शिल्पा शिंदे

वहीं, सिद्धार्थ शुक्ला का नाम ‘भाभी जी घर पर हैं’ फेम अंगूरी भाभी यानी कि शिल्पा शिंदे के साथ भी जुड़ा। अपने रिश्ते पर एक्ट्रेस खुलासा भी कर चुकी हैं और दिवंगत एक्टर पर मारपीट के गंभीर आरोप तक लगा चुकी हैं। यहां तक कि शिल्पा ने खुलासा किया था कि एक्टर ने उन्हें चलती कार से धक्का देने की धमकी भी दी थी। शिल्पा ने ये भी दावा किया था सिद्धार्थ बेहद पजेसिव थे और उन्होंने कई बार एक्ट्रेस पर हाथ भी उठाया था।

आकांक्षा पुरी संग उड़ी रिलेशन की अफवाह

इसके अलावा सिद्धार्थ शुक्ला और आकांक्षा पुरी की डेटिंग की खबरें भी रही हैं। इसे लेकर एक्ट्रेस ने कहा था कि उनकी डेटिंग की खबरें रही हैं लेकिन सिद्धार्थ कभी अपने दोस्ती के रिश्ते को डेटिंग तक नहीं ले गए थे। आकांक्षा ने ये भी कहा था कि इस रूमर्स की वजह से उनके एक्स बॉयफ्रेंड पारस छाबड़ा उनसे काफी नाराज भी थे।

स्मिता बंसल

इन सबके के अलावा सिद्धार्थ शुक्ला और ‘बालिका वधु’ की एक्ट्रेस स्मिता बंसल के साथ भी जुड़ चुका है। दोनों के अफेयर की खबरें खूब रही है। इनके अफेयर की खबर तब आई थी जब उनकी दुबई से कुछ तस्वीरें सामने आई थीं। हालांकि, कपल ने अफेयर की खबरों का खंडन कर दिया था और इसे एक्टर ने अफवाह बताया था।

पवित्र पुनिया

टीवी एक्ट्रेस पवित्र पुनिया इन दिनों एजाज खान को डेट करने को लेकर चर्चा में रहती हैं। लेकिन, एक समय ऐसा रहा जब उनका नाम सिद्धार्थ शुक्ला के साथ जुड़ा। साल 2011 में शो ‘लव यू जिंदगी’ में दोनों ने साथ में काम किया था। इस दौरान इनके अफेयर की खबरें सामने आई थीं।

काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी

इतना ही नहीं, सिद्धार्श शुक्ला का नाम काजोल की बहन तनिषा मुखर्जी तक से जुड़ चुका है। हालांकि, इस रिश्ते पर दोनों ने ही हमेशा चुप्पी साधी रखी थी। लेकिन, दोनों को कई बार साथ में समय बिताते स्पॉट किया गया, जहां से उनके अफेयर की खबरें आने लगी थीं।