Sidharth Malhotra- Kiara Advani Wedding: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी के फंक्शन आज से शुरू होंगे। राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस होटल में दोनों की शादी की रस्में से लेकर सात फेरे होंगे। शादी में सिद्धार्थ और कियारा का जोड़ा मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है। ये शादी क्लोज फैमिली फंक्शन होगा। जिसमें फिल्म इंडस्ट्री से कुछ गिने चुने सेलेब्स शामिल होंगे। कियारा की मेहंदी आर्टिस्ट से लेकर मेकअप आर्टिस्ट तक पहले ही जैसलमेर पहुंच चुके हैं। शादी से जुड़े सभी अपडेट्स के लिए बने रहिए हमारे साथ।

Live Updates

Sidharth Malhotra- Kiara Advani Wedding LIVE Update 5 February

20:53 (IST) 5 Feb 2023
अरमान जैन पहुंचे जैसलमेर

एक्टर अरमान जैन अपनी पत्नी के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी की शादी में शामिल होने के लिए जैसलमेर पहुंच चुके हैं।

17:07 (IST) 5 Feb 2023
जैसलमेर पहुंचा अंबानी परिवार

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी के लिए अंबानी परिवार भी जैसलमेर पहुंच गया है। अंबानी परिवार को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

17:04 (IST) 5 Feb 2023
शादी की रश्में शुरू

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिद्धार्थ और कियारा की शादी की रस्में गणेश स्थापना के बाद शुरू हो गई हैं।

17:02 (IST) 5 Feb 2023
जैसलमेर के लिए रवाना हुईं अश्विन यार्डी

कपल की खास दोस्त और फिल्म निर्माता अश्विन यार्डी भी जैसलमेर के लिए रवाना हो गईं हैं। अश्विन को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

15:11 (IST) 5 Feb 2023
जैसलमेर एयरपोर्ट पर राजस्थानी गायक और डांसर

जैसलमेर के एयरपोर्ट पर मेहमानों के स्वागत के लिए राजस्थानी गायक और डांसर पहुंच गए हैं।

13:43 (IST) 5 Feb 2023
सलमान खान होंगे शादी में शामिल

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान, सिद्धार्थ-कियारा की शादी में शामिल होंगे। सलमान खान दोनों के काफी करीब हैं। इसलिए वह शादी में सम्मिलित होंगे।

13:41 (IST) 5 Feb 2023
ईशा अंबानी होंगी शादी में शामिल

ईशा अंबानी और कियारा आडवाणी बचपन की दोस्त हैं। ऐसे में ईशा अपनी फ्रेंड की शादी अटेंड करने के लिए जैसलमेर रवाना हो गई हैं।

13:37 (IST) 5 Feb 2023
कियारा को बहू बनाने को लेकर एक्साइटेड हैं सिड की मां

जैसलमेर के एयरपोर्ट पर सिद्धार्थ मल्होत्रा की मां से पैपराजी ने सवाल किया कि वह कियारा को अपने घर की बहू बनाने के लिए कितनी एक्साइटेड हैं? इस पर उन्होंने कहा कि वह बहुत ज्यादा खुश

हैं।

11:54 (IST) 5 Feb 2023
शाहिद कपूर पत्नी मीरा राजपूत के साथ शादी में होंगे सम्मिलित

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर अपनी मीरा राजपूत के साथ सिद्धार्थ-कियारा की शादी समारोह में शामिल होने के लिए निकल चुके हैं। शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी ने 'कबीर सिंह' फिल्म में साथ में काम किया था।

11:51 (IST) 5 Feb 2023
सिद्धार्थ-कियारा की शादी में शामिल होने के लिए निकले करण जौहर

बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी में शामिल होने के लिए मुंबई से जैसलमेर के लिए निकल चुके हैं।

10:48 (IST) 5 Feb 2023
साउथ के यह फेमस एक्टर भी होंगे शामिल

रिपोर्ट्स के मुताबिक कियारा आडवाणी की फिल्म RC15 के कोस्टार राम चरण भी शादी में शामिल हो सकते हैं।

09:48 (IST) 5 Feb 2023
आज कियारा आडवाणी को लगेगी सिद्धार्थ ने नाम की मेंहदी

आज से कियारा-सिद्धार्थ की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो रहे हैं। फेमस मेहंदी आर्टिस्ट वीना नागदा पहले ही राजस्थान पहुंच गई थीं। आज वह कियारा के हाथों में मेहंदी लगाएंगी।

09:46 (IST) 5 Feb 2023
शादी में शामिल हो सकते हैं ये मेहमान

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी में परिवार के कुछ करीबी दोस्त भी शामिल होंगे। मनीष मल्होत्रा कियारा के साथ ही जैसलनेर पहुंची थे। वहीं, करण जौहर, शाहिद कपूर, मीरा राजपूत, वरुण धवन, नताशा दलाल और कियारा की फ्रेंड ईशा अंबानी के भी शादी में शामिल होने की खबरें हैं।

09:43 (IST) 5 Feb 2023
बेटे की शादी में शामिल होने पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा के पापा

सिद्धार्थ मल्होत्रा के पापा बेटे की शादी के लिए जैसलमेर पहुंच चुके हैं।

09:41 (IST) 5 Feb 2023
कियारा आडवाणी की मम्मी पहुंची जैसलमेर

कियारा आडवाणी की मम्मी जिनेविव आडवाणी बेटी की शादी के लिए जैसलमेर पहुंच चुकी हैं।

08:48 (IST) 5 Feb 2023
सिद्धार्थ और कियारा दो जगह देंगे रिसेप्शन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबित राजस्थान में भव्य शादी के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी दिल्ली में एक रिसेप्शन करेंगे। इसके बाद कपल मुंबई में अपने बॉलीवुड फ्रेंड्स के लिए भी एक ग्रांड रिसेप्शन का आयोजन करेंगे।

08:45 (IST) 5 Feb 2023
राजस्थानी स्टाइल में होंगे प्री-वेडिंग फंक्शन

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी की तैयारिया शुरू हो चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन राजस्थानी स्टाइल में किए जाएंगे।

08:42 (IST) 5 Feb 2023
शादी के लिए जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस पहुंचते हुए सिद्धार्थ का परिवार

सिद्धार्थ मल्होत्रा के परिवार के सदस्य शादी समारोह में सम्मलित होने के लिए जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस पहुंच चुके हैं।

20:08 (IST) 4 Feb 2023
मेहंदी आर्टिस्ट से लेकर मेकअप आर्टिस्ट तक जैसलमेर पहुंचे ये लोग…

कियारा की मेहंदी आर्टिस्ट से लेकर उनके मेहंदी आर्टिस्ट 4 फरवरी को जैसलमेर पहुंचे।

20:07 (IST) 4 Feb 2023
4 फरवरी देर शाम दिल्ली से जैसलमेर के लिए निकले सिद्धार्थ

सिद्धार्थ-कियारा की शादी की रस्में 5 फरवरी को होंगी, जिसके लिए सब 4 फरवरी को जैसलमेर पहुंच रहे हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा 4 फरवरी की शाम दिल्ली एयरपोर्ट से जैसलमेर के लिए निकले।

20:06 (IST) 4 Feb 2023
कियारा आडवाणी के पिता ने कपल को कहा ‘ऑल द बेस्ट’

कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी के लिए एक्ट्रेस के पिता ने बधाई देते हुए ऑल द बेस्ट कहा है। उन्होंने पैपराजी से बात करते हुए कपल को आने वाले समय के लिए 'ऑल द बेस्ट' कहा है।

सिद्धार्थ-कियारा की शादी की रस्में और फेरे जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में हो रहे हैं। जहां मेहमान कल से पहुंचना शुरू हो चुके हैं।