Sidharth Malhotra Kiara Advani Wedding: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी 7 फरवरी को जैसलमेर में एक दूसरे के हमसफर बन चुके हैं। कियारा-सिड की शादी जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में हुई। शादी में शामिल होने के लिए करण जौहर, ईशा अंबानी, शाहिद कपूर, मीरा राजपूत सहित कई सेलेब्स जैसलमेर पहुंचे थे।
फैंस कियारा और सिद्धार्थ की शादी को लेकर काफी एक्साइटेड थे। अब इसी के साथ मशहूर एस्ट्रोलॉजर चिराग बेजान दारुवाला ने कपल के भविष्य के बारे में बताया है। उन्होंने बताया है कि दोनों का जिंदगी शादी के बाद कैसी होगी? कितने बच्चे होंगे और क्या-क्या होगा?
सिद्धार्थ-कियारा के होंगे दो बच्चे
एस्ट्रोलॉजर चिराग बेजान दारूवाला ने सिद्धार्थ मल्होत्रा कियारा आडवाणी की शादी के बारे में बताया कि दोनों साधारण लोगों की तरह हैं। दोनों की शादी काफी लंबी चलेगी। कियारा एक अच्छी पत्नी होंगी। सिद्धार्थ के लिए कियारा लकी साबित होंगी। शादी के दो साल में दोनों के बच्चे होंगे। जल्द ही उनका प्रोडक्शन हाउस होगा। सिद्धार्थ बहुत ज्यादा सोचते हैं। वह कई बार ज्यादा सोचते हैं। उन्हें ऐसा कम करना चाहिए। परिवर्तन का अच्छा समय है। सिद्धार्थ को अपने परिवार से बहुत सपोर्ट मिल रहा है।’
सिद्धार्थ-कियारा की लव स्टोरी
बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की पहली मुलाकात साल 2018 में लस्ट स्टोरी की रैप-अप पार्टी में हुई थी। इसके बाद दोनों साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म शेरशाह में साथ नजर आए। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को खूब प्यार मिला था। साल 2021 में ही कियारा आडवाणी ने सिद्धार्थ के पेरेंट्स को अपने घर डिनर पर बुलाया था। सिड- कियारा ने कभी भी अपने रिश्ते को लेकर मीडिया में कोई बात नहीं की। हालांकि अब दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। कपल ने अपनी वेडिंग में करीब 100-150 लोगों को इनवाइट किया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो शेरशाह के बाद सिद्धार्थ कियारा फिर एक बार साथ नजर आएंगे। दोनों ने हाल ही में फिल्म ‘अदल-बदल’ साइन की है जो एक रोमांटिक कॉमेडी है।