Sidharth Malhotra Kiara Advani Wedding Live Updates: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी के फंक्शन शुरू हो गए हैं। सुबह 4 बजे तक दोनों के संगीत की रस्में चलती रहीं। राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस होटल में दोनों की शादी की रस्में हो रही हैं, और कल 7 फरवरी को यहीं दोनों सितारे सात फेरे लेंगे। शादी में सिद्धार्थ और कियारा का जोड़ा मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है। ये शादी क्लोज फैमिली फंक्शन होगा। शादी में शामिल होने के लिए फिल्म इंडस्ट्री से कुछ गिने चुने सेलेब्स शामिल होने के लिए पहुंच चुके हैं। कियारा की मेहंदी आर्टिस्ट से लेकर मेकअप आर्टिस्ट तक पहले ही जैसलमेर पहुंच चुके हैं। वहीं करण जौहर, शाहिद कपूर, और ईशा अंबानी सहित तमाम लोग भी शादी में शामिल होने के लिए पहुंच चुके हैं।

Live Updates

Bollywood Sidharth Malhotra Kiara Advani Marriage Live Updates: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी 7 फरवरी को सात फेरे लेंगे।

18:04 (IST) 6 Feb 2023
हस्बैंड के साथ कियारा आडवाणी की शादी में शामिल होने पहुंची जूही चावला

जूही चावला और उनके पति राज मेहता भी सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी में शामिल होने के लिए जैसलमेर पहुंच चुके हैं।

17:30 (IST) 6 Feb 2023
Sidharth Malhotra- Kiara Advani Wedding: सी फेसिंग बंगले में शिफ्ट होंगे सिद्धार्थ-कियारा

Sidharth Malhotra- Kiara Advani Wedding: शादी के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी वाइफ कियारा आडवाणी के साथ नए बंगले में शिफ्ट होंगे। यह बंगला सी फेसिंग होगा।

17:26 (IST) 6 Feb 2023
Sidharth Malhotra- Kiara Advani Wedding: सुबह 4 बजे तक चला सिद्धार्थ और कियारा का संगीत

Sidharth Malhotra- Kiara Advani Wedding: सिद्धार्थ और कियारा 7 फरवरी को 7 फेरे लेंगे, आज सुबह 4 बजे तक दोनों के संगीत का कार्यक्रम चलता रहा।

16:17 (IST) 6 Feb 2023
सिड-कियारा की शादी में शामिल होंगी जूही चावला

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी में शामिल होने के लिए जूही चावला मुंबई से जैसलमेर के लिए रवाना हो गई हैं।

13:49 (IST) 6 Feb 2023
मेकअप आर्टिस्ट स्वर्णलेखा गुप्ता करेंगी दुल्हन आलिया को तैयार

मेकअप आर्टिस्ट स्वर्णलेखा गुप्ता कियारा को ब्राइडल लुक देंगी। वह अन्य मेकअप आर्टिस्ट के जैसलमेर पहुंच गई हैं। कियारा की मां और उनके परिवार के अन्य लोगों के लिए मेकअप आर्टिस्ट की एक और टीम जैसलमेर पहुंच गई है।

13:45 (IST) 6 Feb 2023
मेहमानों के लिए आज रखा जाएंगा खास लंच

ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी आज दोपहर मेहमानों के लिए स्वागत लंच जैसलमेर के सूर्यगढ़ होटल में आयोजित कर रहे हैं।

12:38 (IST) 6 Feb 2023
क्या शाहिद कपूर ने किया इस गाने पर डांस

करण जौहर के शो कॉफी विद करण 7 में जब शाहिद और कियारा साथ आए थे, तो शाहिद ने कहा था कि वह कियारा आडवाणी की शादी जब भी होगी 'डोला रे डोला' पर डांस करेंगे।

12:35 (IST) 6 Feb 2023
कियारा- सिड का डांस वीडियो वायरल

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा का एक पुराना डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

10:25 (IST) 6 Feb 2023
बॉलीवुड सेलेब्स ने दी सिड-कियारा को बधाई

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी 7 फरवरी को सात फेरे लेंगे। उनकी शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान, बामन इरानी, विन्दु दारा सिंह और नरगिस फाखरी सहित कई सेलेब्स ने कपल को शुभकानाएं दी हैं।

10:15 (IST) 6 Feb 2023
आज कियारा आडवाणी के हाथों में लगेगी सिद्धार्थ ने नाम की मेहंदी

रिपोर्ट्स के मुताबिक कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी की रश्में शुरू हो चुकी हैं। आज कियारा को मेहंदी लगाई जाएगी। इसी के साथ हल्दी की रस्म भी आज ही होगी। इसके लिए खास इंतजाम किए गए हैं।

08:33 (IST) 6 Feb 2023
सिद्धार्थ की नानी ने दिया कपल को आशीर्वाद

सिद्धार्थ मल्होत्रा की नानी भी अपने पोते की शादी में शामिल होने के लिए जैसलमेर पहुंच चुकीं हैं। एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने सिड-कियारा को आशीर्वाद दिया है।

08:30 (IST) 6 Feb 2023
7 फरवरी को होगी शादी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अब 6 फरवरी को नहीं बल्कि 7 फरवरी को शादी के बंधन में बंधेंगे। वहीं, आज 6 फरवरी को दोनों के प्री वेडिंग फंक्शन होंगे।

00:35 (IST) 6 Feb 2023
संगीत नाइट की तैयारियों का वीडियो आया सामने

सिद्धार्थ-कियारा की शादी की तैयारियां जोर से चल रही हैं। इस बीच संगीत सेरेमनी की तैयारियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

00:33 (IST) 6 Feb 2023
कियारा की शादी में पहुंची ईशा अंबानी

ईशा अंबानी कियारा आडवाणी की बेस्ट फ्रेंड हैं। वह कियारा की वेडिंग फंक्शन में शामिल होने के लिए जैसलमेर पहुंच चुकी हैं। ईशा को अपने पति आनंद पीरामल के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।