Shri Krishna :रामानंद सागर श्रीकृष्णा का पहला एपिसोड लेकर हाजिर हो चुके है। वह श्रीकृष्णा के भक्त, भक्ति को लेकर कहते हैं कि कृष्ण के कई रूप हैं और सबको उनके अलग अलग रूप पसंद हैं। जैसे सूरदास अक्सर माखन चोर की ही कल्पना में खोए रहते थे। श्रीकृष्ण के शुरुआती एपिसोड में उनके रूपों का बखान किया जा रहा है। इस दौरान उनके माखन चोर रूप का भी वर्णन होता है। रवींद्र जैन के संगीत में उनके इस रूप का बखान किया जा रहा है।
कृष्ण को प्रेम का अवतार भी कहते हैं। इस अवतार को सिद्ध करने लिए श्री कृष्ण ने राधा के साथ मोहक प्रेम किया। यही कारण है कि श्रीकृष्ण की रासलीला और प्रेम लीला को काफी लोग पूजते हैं। राधा और कृष्ण के बीच वह संवाद आता है जब कृष्ण वृंदावन छोड़कर जाने वाले होते हैं। राधा कहती हैं- आपको अपनी लीला और आपका कर्तव्य तो राधा से भी प्यारा है। लेकिन राधा के लिए सारे कर्तव्य सारे कार्य और उसकी सारी पूजा कृष्ण के चरणों में ही अर्पित है। आपके जाने के पश्चात वृंदावन में केवल राधा की भस्म ही रह जाएगी।
बता दें कोरोना के कारण देश में लागू लॉकडाउन के दौरान लोगों के मनोरंजन के लिए केंद्र सरकार ने दूरदर्शन पर रामायण, महाभारत धारावाहिकों की शुरुआत की थी। इन धारावाहिकों की अपार सफलता के बाद अब श्रीकृष्णा का प्रसारण किया जा रहा है। श्रीकृष्णा को रामायण’ के स्लॉट पर ही प्रसारित किया जा रहा है।
प्रसारण की सूचना देते हुए दूर दर्शन ने लिखा, ‘वसुदेवसुतं देवं कंसचाणूरमर्दनम्। देवकी परमानन्दं कृष्णं वन्दे जगद्गुरुम्। आज रात नौ बजे देखिए भगवान कृष्ण की लीला और उनके महिमा की कथा हमारी पेशकश धारावाहिक ‘श्री कृष्णा’ सिर्फ दूरदर्शन के राष्ट्रीय चैनल पर।’
कृष्ण का किरदार सर्वदमन डी. बनर्जी ने निभाया था। सर्वदमन बनर्जी को इस शो से काफी लोकप्रियता मिली थी। लोग उन्हें सच में भगवान कृष्ण ही समझते थे। वह रामायण, ‘अर्जुन’, ‘जय गंगा मैया’ और ‘ओम नम: शिवाय’ जैसे शोज में भी नजर आए हैं।
प्रसारण के पहले दिन भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की कथा दिखाई जाएगी। इसके बाद श्रीकृष्ण के माखन चोर लीला को दिखाया जाएगा। श्री कृष्ण की सबसे अच्छी और प्यारी कोई बचपन की लीला है तो वह माखन चोरी लीला है। भगवान श्री कृष्ण प्रतिदिन गोपियों के यहां माखन चुराने जाते थे…
Highlights
राजा परीक्षित आखेट हेतु वन में जाते हैं। वन्य पशुओं के पीछे दौड़ने के कारण वे प्यास से व्याकुल हो गये तथा जलाशय की खोज में इधर उधर घूमते घूमते वे शमीक ऋषि के आश्रम में पहुँचते हैं। वहाँ पर शमीक ऋषि नेत्र बंद किए हुए तथा शान्तभाव से एकासन पर बैठे हुए ब्रह्मध्यान में लीन होते हैं। राजा परीक्षित ने उनसे जल माँगा किन्तु ध्यानमग्न होने के कारण शमीक ऋषि ने कुछ भी उत्तर नहीं दिया। सिर पर स्वर्ण मुकुट पर निवास करते हुए कलियुग के प्रभाव से राजा परीक्षित को प्रतीत हुआ कि यह ऋषि ध्यानस्थ होने का ढोंग कर के मेरा अपमान कर रहा है। उन्हें ऋषि पर बहुत क्रोध आया। उन्होंने अपने अपमान का बदला लेने के उद्देश्य से पास ही पड़े हुए एक मृत सर्प को अपने धनुष की नोंक से उठा कर ऋषि के गले में डाल दिया और अपने नगर वापस आ गये।
राधा और कृष्ण के बीच वह संवाद आता है जब कृष्ण वृंदावन छोड़कर जाने वाले होते हैं। राधा कहती हैं- आपको अपनी लीला और आपका कर्तव्य तो राधा से भी प्यारा है। लेकिन राधा के लिए सारे कर्तव्य सारे कार्य और उसकी सारी पूजा कृष्ण के चरणों में ही अर्पित है। आपके जाने के पश्चात वृंदावन में केवल राधा की भस्म ही रह जाएगी।
कृष्ण को प्रेम का अवतार भी कहते हैं। इस अवतार को सिद्ध करने लिए श्री कृष्ण ने राधा के साथ मोहक प्रेम किया। यही कारण है कि श्रीकृष्ण की रासलीला और प्रेम लीला को काफी लोग पूजते हैं।
श्रीकृष्ण के शुरुआती एपिसोड में उनके रूपों का बखान किया जा रहा है। इस दौरान उनके माखन चोर रूप का भी वर्णन होता है। रवींद्र जैन के संगीत में उनके इस रूप का बखान किया जा रहा है।
रामानंद सागर श्रीकृष्णा का पहला एपिसोड लेकर हाजिर हो चुके है। वह श्रीकृष्णा के भक्त, भक्ति को लेकर कहते हैं कि कृष्ण के कई रूप हैं और सबको उनके अलग अलग रूप पसंद हैं। जैसे सूरदास अक्सर माखन चोर की ही कल्पना में खोए रहते थे।
कृष्ण का किरदार सर्वदमन डी. बनर्जी ने निभाया था। सर्वदमन बनर्जी को इस शो से काफी लोकप्रियता मिली थी। लोग उन्हें सच में भगवान कृष्ण ही समझते थे। वह रामायण, 'अर्जुन', 'जय गंगा मैया' और 'ओम नम: शिवाय' जैसे शोज में भी नजर आ चुके हैं।