रामानंद सागर का एपिक शो ‘श्रीकृष्णा’ तो आपको याद होगा। भला याद भी कैसे नहीं होगा। इसे कोरोना काल में एक बार फिर से टीवी पर सभी धार्मिक शोज को ऑनएयर किया गया था। शो का हर किरदार काफी पॉपुलर रहा है लेकिन लाइमलाइट जिसने लूटी वो था श्रीकृष्ण का किरदार। इसे एक्टर सर्वदमन बनर्जी ने प्ले किया था। वो अब भले ही एक्टिंग से दूर हैं मगर श्रीकृष्ण के रोल के लिए उन्हें आज भी जाना जाता है। इसके साथ ही वो अपनी फिटनेस को लेकर भी लाइमलाइट चुराते हुए नजर आ जाते हैं। ऐसे में अब एक बार फिर से वो अपनी अपनी की वजह से हेडलाइन्स में आ गए हैं। इसमें उन्होंने सिक्स ऐब्स फ्लॉन्ट किए हैं।
सर्वदमन बनर्जी 90 के दशक के जैसे ही फिट हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और फिटनेस गोल देते हुए नजर आ जाते हैं। लेकिन, लेटेस्ट फोटोज में एक्टर को पहचान पाना काफी मुश्किल हो जाता है। फोटोज में देख सकते हैं कि आज भी उनका शरीर एकदम गठीला है। फोटोज को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्हें फिटनेस से काफी प्यार है। वो जिम में घंटों पसीना बहाते हैं। 59 साल की उम्र में अपनी फिटनेस से एक्टर ने ये साबित कर दिया है कि उम्र बस एक नंबर भर है। वो अपनी फिटनेस से यंग एक्टर्स ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ जैसे स्टार्स को भी टक्कर दे रहे हैं।
लोगों मे दिए ऐसे रिएक्शन्स
सर्वदमन की वर्कआउट फोटो सामने आने के बाद लोग इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और उनकी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। एक ने लिखा, ‘यहां पर हम 29 की उम्र में बेली लेकर घूम रहे हैं।’ दूसरे ने लिखा, ‘एवरग्रीन एक्टर।’ तीसरे ने लिखा, ‘बेस्ट एक्टर।’ इसी तरह से लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। वहीं, कुछ तो उन्हें पहचान भी नहीं पा रहे हैं।
टीवी से फिल्मों में भी कर चुके हैं सर्वदमन
सर्वदमन बनर्जी की लाइफ की बात की जाए तो वो उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं। उनका जन्म 14 मार्च, 1965 को हुआ था। उन्होंने शुरुआती पढ़ाई कानपुर से की थी। इसके बाद उन्होंने पुणे फिल्म इंस्टीट्यूट से ग्रेजुएशन किया था। सर्वदमन ने एक्टिंग की दुनिया में फिल्म ‘आदि शंकराचार्य’ से साल 1983 में की थी। इस फिल्म के लिए उन्होंने नेशनल अवॉर्ड जीता था। वो 1983 से 2022 तक मनोरंजन की दुनिया में एक्टिव थे। उन्होंने टीवी सीरीयल्स के साथ-साथ फिल्मों और क्षेत्रीय सिनेमा की फिल्मों में भी काम किया था। इतना ही नहीं, फिल्म ‘एमएस धोनी: दि अनटोल्ड स्टोरी’ में वो सुशांत सिंह राजपूत के साथ ‘चंचल’ के किरदार में दिखे थे।
अगर सर्वदमन की प्रोफेशनल लाइफ की बात की जाए तो अब वो स्क्रीन से दूर मेडिटेशन सेंटर चलाते हैं। इसके साथ ही वो एक एनजीओ भी चला रहे हैं।