बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की शनिवार रात अचानक हुई मौत से पूरा देश सदमे में है। दरअसल, बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी कपूर के साथ श्रीदेवी अपने भतीजे मोहित मारवाह की शादी में दुबई पहुंची थीं। इस दौरान सोनम कपूर, अर्जुन कपूर, अनिल कपूर, संजय कपूर और परिवार के दूसरे लोग भी इस शादी में मौजूद थे।

वहीं, शादी में एन्जॉय करते हुए कपूर खानदान की कई तस्वीरें और वीडियोज भी सामने आए। इनमें अर्जुन मोहित की शादी में डांस करते दिख रहे हैं। सोनम भी शादी में एन्जॉय करती दिख रही हैं। श्रीदेवी का भी डांस करते हुए वीडियो सामने आया। वहीं, अब श्रीदेवी का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने छोटे देवर अनिल कपूर के साथ हैं। अनिल कपूर और श्रीदेवी इस वीडियो में डांस फ्लोर पर डांस करते दिख रहे हैं। इस दौरान श्रीदेवी काफी खुश नजर आ रही हैं। देखें वीडियो:-

मोहित की शादी के बाद शनिवार को दुबई में हुई श्रीदेवी की अचानक मौत की खबर ने सबको गमगीन कर दिया। हालांकि, अभी तक दुबई से श्रीदेवी का पार्थिव शरीर भारत नहीं आ पाया है। कहा जा रहा है कि दुबई में कुछ फॉर्मेलिटीज पूरी करने के चलते श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को लाने में देरी हो रही है। वहीं, श्रीदेवी की बॉडी को भारत वापस लाने के लिए अनिल अंबानी का जेट भी दुबई में तैयार खड़ा है। माना जा रहा है कि शाम तक श्रीदेवी का पार्थिव शरीर भारत लाया जाएगा।

सौतेली मां श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे अर्जुन कपूर जाह्नवी और खुशी से मिले।

https://www.jansatta.com/entertainment/