Shraddha Kapoor: श्रद्धा कपूर और नोरा फतेही का एक वीडियो पिछले दिनों काफी वायरल हुआ था। वीडियो में दोनों एक्ट्रेसेस डांस करती नजर आई थीं। इस दौरान नोरा फतेही अपने सुपरहिट गाने ‘दिलबर-दिलबर’ पर श्रद्धा कपूर को डांस करना सिखा रही थीं। इस अरेबिक टोन वाले गाने पर कैसे ठुमके लगाने है, नोरा श्रद्धा को बता रही थीं। वहीं अब एक वीडियो और सामने आया है, जिसमें नोरा और श्रद्धा बच्चों की तरह लड़ाई करती दिख रही हैं। इस लड़ाई में वरुण धवन भी कूद पड़ते हैं।
वीडियो में पहले नोरा और श्रद्धा के बीच डांस का मुकाबला होता है। डांस करते हुए नोरा श्रद्धा को धक्का भी देती हैं। वहीं श्रद्धा कपूर को भी ताव चढ़ जाता है और वह भी जोश में आ जाती हैं। श्रद्धा और नोरा एक एक कर अपनाे डांस स्टेप्स करती हैं। इस दौरान वरुण की फिल्म ‘कलंक’ का गाना चल रहा होता है- ‘बाकी सब फर्स्ट क्लास है’। इस बीच वरुण धवन भी अपने इस हिट गाने को सुन कर इन दोनों एक्ट्रसे की लड़ाई के बीच जंप मारते हैं और गाने का सिग्नेचर स्टेप करते हैं। वहीं नोरा और श्रद्धा भी मस्ती करते हुए डांस करने लगती हैं। देखें वीडियो:-
बता दें, इन दिनों वरुण नोरा, श्रद्धा की आपस में खूब जम रही है। आने वाले दिनों में वरुण, श्रद्धा और नोरा फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर 3 डी’ में नजर आएंगे। ऐसे में इस फिल्म की शूटिंग चल रही है। वहीं ये तीनों स्टार्स मिल कर खूब डांस मस्ती और मजाक भी कर रहे हैं।
फिलहाल वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म ‘कलंक’ का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में वरुण के अलावा आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर भी हैं। फिल्म का गाना ‘फर्स्टक्लास’ हाल ही में फैन्स के सामने आाया है। इस गाने को दर्शकों का अच्छा खासा रिस्पॉन्स मिल रहा है।