आकाश अंबानी और श्लोका अंबानी के घर दूसरी बार बच्चे के रूप में खुशियां आई हैं। श्लोका और आकाश ने बेटी का स्वागत किया है। मुंबई में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के लॉन्च के दौरान पहली बार श्लोका बेबी बंप के साथ दिखी थीं जिसके बाद उनकी प्रेग्नेंसी की खबरें बाहर आई थीं। श्लोका और आकाश का पहले से एक बेटा है जिसका नाम पृथ्वी आकाश अंबानी है, वो अभी दो साल का है। हाल ही में श्लोका और आकाश अंबानी पिता मुकेश अंबानी के साथ मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे। साथ में पृथ्वी भी था।

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता 9 मार्च, 2019 को शादी के बंधन में बंधे थे। वहीं दिसंबर 2020 में आकाश और श्लोका के बेटे पृथ्वी का जन्म हुआ। आकाश और श्लोका स्कूल टाइम से साथ हैं और दोनों बचपन से एक दूसरे को जानते हैं और उनका अफेयर लंबे समय तक रहा और बाद में दोनों शादी के बंधन में बंधे।

अंबानी और मेहता परिवार को जब आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के रिश्ते के बारे में पता चला तो वो बहुत खुश हुए। दोनों ने पहले सगाई और फिर शादी कर ली।

एक्स वाइफ पीलू से अलग होना आशीष विद्यार्थी के लिए था ‘दर्दनाक’; क्यों किया रूपाली बरुआ से शादी का फैसला?