TV Adda: सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नायरा के रोल से मशहूर हुई शिवांगी जोशी को लेकर बीते दिनों खबरें आईं कि उन्होंने एक्टर कुशाल टंडन से सगाई कर ली है। शिवांगी ने कुशाल के साथ सीरियल ‘बरसातें’ किया था और दोनों की केमिस्ट्री खूब पसंद की जाती थी। शिवांगी और कुशाल जब ‘बरसातें’ सीरियल कर रहे थे तभी उनके अफेयर की खबरें आने लगी थीं, शो बंद हो गया लेकिन अभी भी दोनों कई बार साथ नजर आ जाते हैं। हाल ही में जब दोनों की सगाई की खबरें आईं तो फैंस खुश हो गए मगर शिवांगी जोशी ने इसे रूमर्स कहा है।
शिवांगी जोशी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने बिना जिक्र किए खबरों का खंडन किया है। शिवांगी ने जो पोस्ट शेयर किया है उसमें लिखा है- ”आई लव रूमर्स। मैं हमेशा अपने बारे में अमेजिंग बातें सुनती हूं जिसे मैं भी नहीं जानती हूं।”
शिवांगी जोशी की इंस्टाग्राम स्टोरी

कुशाल संग अक्सर तस्वीरें शेयर करती हैं शिवांगी जोशी
शिवांगी जोशी अक्सर कुशाल टंडन के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। दोनों साथ में अच्छे लगते हैं और उनकी केमिस्ट्री भी कमाल की है।
रणदीप राय के साथ भी जुड़ चुका है शिवांगी का नाम
शिवांगी जोशी का नाम इससे पहले बालिका वधू 2 के उनके को-एक्टर रणदीप राय के साथ भी जोड़ा गया था। मगर शिवांगी और रणदीप दोनों ने बस एक दूसरे को अपना दोस्त कहा था।
मोहसिन खान संग जुड़ा था शिवांगी जोशी का नाम
शिवांगी जब ये रिश्ता क्या कहलाता है में काम कर रही थीं उस वक्त उनका नाम मोहसिन खान के साथ जोड़ा जाता था। शिवांगी और मोहसिन ने अपने रिश्ते की खबरों को माना भी था, मगर बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। शिवांगी और मोहसिन ने लगभग 6 साल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में काम किया था। दोनों ने नायरा और कार्तिक के रोल में जान डाल दी थी। बाद में नायरा का निधन हो गया था और शिवांगी ने नायरा की हमशक्ल सीरत का रोल किया था।