टीवी का सबसे प्रचलित शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ पिछले 13 सालों से दर्शकों का मनोरंजन करते आ रहा है। शुरू से लेकर अब तक शो में कई कलाकार उसका हिस्सा बने। अक्षरा के किरदार में हिना खान ने जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की। वहीं नायरा और सीरत का किरदार निभाकर शिवांगी जोशी ने लोगों का दिल जीता। शिवांगी ने शो में नायरा के किरदार से घर-घर में अपनी पहचान बना ली। शिवांगी एक बेहतरीन अभिनेत्री तो हैं ही लेकिन क्या आपको पता है वो एक कथक डांसर भी हैं।

ताइक्वांडो में गोल्ड मेडलिस्ट: शिवांगी जोशी को लोग भले है उनकी एक्टिंग के लिए जानते हैं लेकिन वो एक एक्ट्रेस होने के साथ-साथ शानदार कथक डांसर भी हैं। शिवांगी ने स्कूल टाइम में कई डांस प्रतियोगिताओं में भाग लिया है। इतना ही नहीं वो एक खिलाड़ी भी रह चुकी हैं। शिवांगी ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल भी हासिल कर चुकी हैं।

इस शो को भी मिली थी लोकप्रियता: शिवांगी के करियर को देखें तो उन्होंने साल 2013 में टीवी शो ‘खेलती है ज़िंदगी आँख मिचोली’ और साल 2014 में ‘लव बाई चांस’ में काम किया। इसके बाद उन्हें साल 2015 आए सीरियल ‘बेगूसराय’ में पूनम का किरदार निभाते देखा गया। इस शो से उन्हें खूब लोकप्रियता मिली और हर जगह उन्हें लोग पहचानने लगे।

करियर में आया था मोड़: बाद में शिवानी साल 2016 में ‘ये है आशिकी’ और ‘प्यार तूने क्या किया’ में नजर आईं। वहीं 2016 में ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में उन्हें नायरा का किरदार निभाने का मौका मिला, जिससे उनके करियर में एक अलग ही मोड़ आ गया और उन्होंने जबरदस्त सफलता हासिल की। इस शो से उन्हें हर घर में नायरा के नाम से पहचान मिली। साथ ही उनके फैन्स उन्हें प्यार से कायरा कहके बुलाने लगे।

मम्मी के साथ पहुंची थीं ऑडिशन देने: शिवांगी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वो शो ‘बेगुसराए’ का ऑडिशन देने के लिए अपनी मम्मी के साथ गई थीं। वहीं शिवांगी ने अपनी मम्मी से कहा था ये कैरेक्टर मैं ही करुंगी। बाद में ये किरदार उन्हें ही मिला और इसके फेमस होने के बाद उन्हें ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नायरा के किरदार के लिए बुलाया गया। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता’ में उन्होंने मोहसीन खान के साथ काम किया, जिन्होंने शो मे कार्तिक का किरदार निभाया था। दर्शकों को दोनों की केमेस्ट्री काफी पसंद आती थी।

हालांकि दोनों ही अब इस शो से विदा ले चुके हैं। लेकिन फैन्स अब भी उन्हें उतना ही प्यार करते हैं। वहीं शिवांगी जोशी इस समय बालिका वधू- 2 में आनंदी का किरदार निभा रही हैं।