ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम शिवांगी जोशी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियोज फैंस को बेहद पसंद आती हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो जन्नत जुबैर के साथ ‘सईंया दिल में आना रे’ गाने पर डांस करती दिख रही हैं। इस वीडियो पर एक मिलियन से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। इसी के साथ तमाम यूजर्स ने कमेंट भी किए हैं।
आपको बता दें कि शिवांगी जोशी खतरों के खिलाड़ी 12 में हिस्सा लेने केपटाउन पहुंच चुकी हैं। जहां वो अपने साथियों के साथ ढेर सारी मस्ती करती नजर आ रही हैं। जिनकी तस्वीरें भी एक्ट्रेस शेयर कर रही हैं।
शिवांगी ने हाल ही में कलरफुल ट्रैक सूट में तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें वो बेहद क्यूट लग रही हैं। शिवांगी ने खुले बालों का बहुत ही खूबसूरत सा हेयर स्टाइल भी बनाया है। इन तस्वीरों पर ढाई लाख से भी अधिक लाइक्स आए हैं।
इससे पहले भी शिवांगी ने ब्लैक शॉर्ट्स के साथ कलरफुल क्रॉप टॉप में फोटो शेयर की थीं। जिनमें वो मस्ती भरे पोज देती नजर आ रही हैं। शिवांगी ने क्यूट बन बनाए हैं और ड्रेस से मैचिंग ब्लैक शूज और रंगीन जुराबे पहनी हैं।
ये तो रही शिवांगी की मस्ती की बात, इसके अलावा भी एक्ट्रेस ने कुछ तस्वीरें शेयर की। जिनमें वो एकदम परी जैसी दिख रही हैं। शिवांगी ने संतरी रंग का नेट का गाउन पहना है। हाई बन के साथ उन्होंने हल्का मेकअप किया है। इस खूबसूरत गाउन के साथ शिवांगी ने ज्वेलरी नहीं पहनी है।
शिवांगी ने खतरों के खिलाड़ी के होस्ट रोहित शेट्ठी के साथ भी वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो फनी एक्ट करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को भी 1 मिलियन से अधिक बार लाइक किया गया है। बता दें कि शिवांगी की फैन फॉलोइंग काफी अधिक है। ये रिश्ता क्या कहलाता है में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था। जिसके बाद अब वो खतरों के खिलाड़ी में नजर आने वाली हैं।
वैसे तो शिवांगी मासूम और छुईमुई दिखती हैं, लेकिन इस शो में उनकी हिम्मत का पता चलने वाला है। इस शो में शिवांगी को खतरनाक जानवरों का सामना करना पड़ेगा और कई स्टंट्स भी करने होंगे। रोहित शेट्ठी के इस शो में शिवांगी का डर भागने वाला है।