Shilpa Shetty: बॉलीवुड की फिटनेस फ्रीक एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टा ने साल 2012 में बेटे वियान (Viaan Kundra) को जन्म दिया था। शिल्पा शेट्टी बताती हैं कि प्रेग्नेंसी के बाद भी कुछ वक्त तक उनकी बॉडी शेप में नहीं आई थी। एक्ट्रेस ने बताया कि उस समय में महिलाओं तक ने उनकी बॉडी पर कमेंट किए। एक्ट्रेस ने बताया कि एक महिला की अन्य महिलाओं द्वारा की गई बॉडी शेमिंग से उन्हें बहुत बुरा लगा और दुख पहुंचा।
शिल्पा बताती हैं कि उस वक्त उन्होंने डबल वेट गेन कर लिया था। पिंकविला को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि वह एक बार अपने पति के साथ डिनर पर गई थीं। वियान को जन्म देन के बाद की ये घटना है। उस वक्त जब वह अपने पति के साथ डिनर एंजॉय करने गई थीं तब महिलाओं के मुख से ऐसी बातें सुन कर वह हैरान हो गई थीं।
शिल्पा ने कहा- ‘प्रेग्नेंसी के दौरान मेरा 32 किलो वेट बढ़ गया था। मुझे लगा था मेरा 15 किलो वेट बढ़ जाएगा लेकिन मैंने डबल वेट गेन किया। वियान के जन्म के बाद मैंने 2 किलो और वेट गेन किया। मुझे अंदाजा ही नहीं ये कैसे हुआ।’
घटना का जिक्र करते हुए शिल्पा ने बताया- ‘मुझे याद है राज के साथ मैं डिनर के लिए गई थी। वह पहली बार था जब वियान को जन्म देने के बाद मैं घर से निकली थी। हम अंदर गए, तो वहां महिलाओं का एक ग्रुप बैठा हुआ था, उनकी किटी पार्टी चल रही थी। मुझे देखते ही वह थम गईं। मैं उन्हें ये कहते हुए सुन पा रही थी कि वह मेरे बारे में बात कर रहे हैं। उन महिलाओं में से एक ने कहा- ‘अरे क्या ये शिल्पा शेट्टी है? इसका तो अभी भी वेट बढ़ा हुआ है…।’ ये शब्द सुन कर मैं बहुत हर्ट हुई थी।’
शिल्पा अब वापस अपने फिटनेस अवतार में वापस आ चुकी हैं। अब शिल्पा के दो बच्चे हैं। वियान के बाद शिल्पा और राज कुंद्रा अब एक बेटी के भी माता पिता बन गए हैं। दोनों ने बेटी का नाम समीषा रखा है। शिल्पा की बेटी सेरोगेसी के जरिए हुई है।

