Shilpa Shetty: शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की सबसे फिट स्टार मॉम्स में से एक हैं। हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम से एक वीडियो पोस्ट शेयर किया। वीडियो में शिल्पा शेट्टी बेटे वियान के साथ एडवेंचर पार्क में एडवेंचर करती दिख रही हैं। दरअसल, शिल्पा ने इस वीडियो के जरिए अपनी खुशी जाहिर की है कि उन्हें इंस्टाग्राम पर अब 12 मिलियन फॉलोअर्स फॉलो कर रहे हैं। ऐसे में शिल्पा अपनी फैमिली के साथ एंडवेंचर मूड में मस्ती करती नजर आईं। शिल्पा शेट्टी पार्क में कभी रॉक क्लांबिंग करती दिख रही हैं। तो कहीं शिल्पा जिप लाइन करती नजर आ रही हैं।
शिल्पा पूरी प्रोटेक्शन के साथ एडवेंचर का मजा उठाती वीडियो में दिख रही हैं। जब शिल्पा जिप लाइन कर रही होती हैं इस बीच वीडियो में वह धड़ाम से नीचे गिरती दिखाई देती हैं। शिल्पा जैसे ही नीचे गिरती हैं, तभी वह जोर-जोर से हंसने लगती हैं। देखें शिल्पा शेट्टी का ये फनी वीडियो जिसमें शिल्पा अपनी फैमिली के साथ खूब मस्ती करती दिख रही हैं।
बता दें, शिल्पा सुपर डांसर चैप्टर 3 में बतौर जज नजर आई थीं। जज की जिम्मेदारी उन्होंने गीता कपूर और अनुराग बासु के साथ निभाई थी। शो में शिल्पा के अंदाज को फैंस ने काफी पसंद किया था। फैंस शिल्पा को इस डांस रिएलिटी शो में देखना बहुत पसंद करते हैं, खास तौर पर शिल्पा का सीढ़ी चढ़ने का अंदाज उनके चाहने वालों को खूब भाता है। अब शिल्पा के फैंस उन्हें इन दिनों काफी मिस कर रहे हैं। लेकिन शिल्पा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए फैंस को अपनी मौजूदगी का अहसास कराती रहती हैं।
