टीवी रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 13 की एक्स कंटेस्टेंट शहनाज गिल (Shehnaaz gill) की पॉपुलैरिटी खूब है। फैंस उनकी क्यूटनेस और सुंदरता पर मर-मिटते हैं। लोग उन्हें प्यार से पंजाब की कैटरीना भी कहते हैं। हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड में भी डेब्यू किया है। वो सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में नजर आई थीं। मूवी ने बॉक्स पर शानदार प्रदर्शन किया था। इसी बीच अब भाग-दौड़ भरी जिंदगी से दूर शहनाज थाईलैंड में वेकेशन इन्जॉय कर रही हैं। उन्होंने वेकेशन से फोटोज भी शेयर की है, जिसमें उनकी सुंदरता के चर्चे खूब होने लगे हैं।

शहनाज गिल ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटोज समंदर के किनारे से शेयर की है। इसमें वो थाइलैंड में खूब मस्ती करते हुए नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर सामने आई फोटोज में एक्ट्रेस को कभी वादियों के साथ पोज देते हुए तो कभी झूले पर झूलते हुए देखा जा सकता है। इसमें वो बेहद ही प्यारी लग रही हैं। उनकी ग्लैमरस अदाओं ने तो फैंस का दिल ही जीत लिया है। खुले बालों में एक्ट्रेस का सिंपल लुक तो बस देखते ही बन रहा है।

टैटू ने खींचा फैंस का ध्यान

इसके साथ ही शहनाज गिल की तस्वीरों में लोगों की नजरें एक जगह अटक गईं। वो कुछ और नहीं बल्कि एक्ट्रेस का साइड में बना टैटू है, जिसने सभी फैंस का ध्यान खींच लिया है। वो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। एक्ट्रेस की स्माइल फैंस का दिल जीत रही है। लोग कमेंट्स में तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

शहनाज के लुक को देख क्रेजी हुए फैंस

अगर शहनाज गिल की तस्वीरों पर लोगों के रिएक्शन्स की बात की जाए तो एक ने लिखा, ‘अरे कोई तो AC चलो दो यार।’ दूसरे ने लिखा, ‘नेचर के पास नेचुरल ब्यूटी।’ तीसरे ने लिखा, ‘यार आप कितनी प्यारी हो।’ चौथे ने लिखा, ‘शहनाज गिल आपने तो लूट लिया मेरा दिल।’ इसके साथ ही एक अन्य फैन ने शहनाज के फिगर को लेकर लिखा, ‘ऐसा फिगर हो जाए तो जीवन सफल हो जाए।’ इसी तरह से लोग उनकी पोस्ट पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। उनकी तस्वीरों ने इंटरनेट पर बवाल ही मचा दिया है।