Entertainment News Updates: आमिर खान ने कुली की दुनिया में दहा के रूप में एक दमदार नए लुक के साथ कदम रखा है। हाथ में पाइप और जानलेवा रवैये के साथ, उनकी एंट्री रजनीकांत की आगामी एक्शन ड्रामा में एक नया मोड़ लाती है। लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित कुली 14 अगस्त को दुनिया भर में IMAX, 4DX और D-Box स्क्रीन पर रिलीज़ होने वाली है।

पवन कल्याण स्टारर फिल्म ‘हरि हर वीरमल्लु’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें बॉबी देओल का दमदार अंदाज देखने को मिला। वहीं, रणबीर कपूर अभिनीत रामायण का पहला लुक, तीन मिनट का प्रीव्यू, गुरुवार को जारी किया जाएगा। फ़िल्म में साई पल्लवी और यश भी हैं। वहीं, दीपिका पादुकोण ने एक बार फिर इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर भारत को गर्व महसूस कराया। दरअसल, हॉलीवुड चैंबर ऑफ कॉमर्स ने उन्हें हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम पर स्टार से सम्मानित किया। वहीं, शेफाली जरीवाला के निधन ने उनके परिवार के साथ दोस्तों और फैंस को भी दुखी कर दिया है। अब शेफाली जरीवाला की प्रार्थना सभा के वीडियोज सामने आए हैं, जहां उनका परिवार बहुत दुखी है। एक वायरल वीडियो में शेफाली के पिता फूट-फूटकर रोते दिख रहे हैं, और उनके दामाद पराग उन्हें सांत्वना दे रहे हैं।

प्रार्थना सभा के निमंत्रण में बिल्कुल ठीक लिखा था- “कुछ सितारे इतने चमकते हैं कि कभी फीके नहीं पड़ते — उनके चले जाने के बाद भी उनकी रोशनी बनी रहती है।”

कुली के सेट पर पुनीत इस्सर के साथ एक सीन फिल्माते वक्त अमिताभ बच्चन को चोट लग गई थी जिसकी वजह से अमिताभ काफी दिनों तक एडमिट थे अब साल 1982 की उस दर्दनाक घटना को याद करते हुए पुनीत इस्सर ने सिद्धार्थ कनन संग बातचीत में खुलासा किया कि अमिताभ बच्चन की हालत खराब होने में मेडिकल नेग्लिजेंस की बड़ी भूमिका थी।

‘कुली’ के एक फाइट सीन के दौरान पुनीत इस्सर का घूंसा अमिताभ के चेहरे पर लगना था और उन्हें टेबल पर गिरना था। लेकिन एक छोटी सी चूक हो गई — वह टेबल के कोने पर गिरे, और चोट सीधे पेट पर लग गई, और काफी internal bleeding हुई थी।

मनोरंजन जगत की बड़ी खबरों के लिए बने रहें इस लाइव व्लॉग के साथ।

Live Updates
22:16 (IST) 3 Jul 2025

‘मुझे बताया गया कि…’ Kaun Banega Crorepati को पूरे हुए 25 साल, अमिताभ बच्चन ने शेयर किया पोस्ट

Kaun Banega Crorepati का नया सीजन आने वाला है और इसी बीच अमिताभ बच्चन ने फैंस को जानकारी दी है कि साल 2000 में 3 जुलाई को ही ये शो शुरू हुआ था और ये बात उन्हें केबीसी की टीम ने बताई। …यहां पढ़ें
21:17 (IST) 3 Jul 2025
LIVE: अंशुला कपूर ने की सगाई

बोनी कपूर की बेटी, अर्जुन कपूर की बहन अंशुला ने सगाई कर ली है और उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इसकी तस्वीरें भी शेयर की हैं। जिनमें उन्होंने अपनी लव स्टोरी बताई है।

21:17 (IST) 3 Jul 2025
LIVE: कुली में दाहा बने आमिर खान

आमिर खान ने कुली की दुनिया में दहा के रूप में एक दमदार नए लुक के साथ कदम रखा है। हाथ में पाइप और जानलेवा रवैये के साथ, उनकी एंट्री रजनीकांत की आगामी एक्शन ड्रामा में एक नया मोड़ लाती है।

21:13 (IST) 3 Jul 2025

‘आखिर तक तुमसे प्यार करूंगा’, शेफाली जरीवाला के निधन के बाद पराग त्यागी का पहला पोस्ट, अफवाहों पर लिखी ये बात

पराग त्यागी ने शेफाली की तस्वीर शेयर करते हुए उनके लिए एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी के लिए प्यार का इजहार किया है और साथ ही उनकी अच्छी बातें भी शेयर की हैं। …और पढ़ें
20:31 (IST) 3 Jul 2025

Hera Pheri 3 छोड़ने के लिए परेश रावल ने प्रियदर्शन को कहा Sorry? अक्षय कुमार के साथ मिलकर किया ये काम

परेश रावल ने प्रियदर्शन को कहा है कि उन्हें इस बात का दुख है कि वो फिल्म छोड़कर चले गए थे। साथ ही बताया कि कुछ पर्सनल कारणों से उन्होंने फिल्म छोड़ी है। …यहां पढ़ें
19:14 (IST) 3 Jul 2025

टेंपरेचर कंट्रोल्ड पूल, जकूजी और बेहतरीन गार्डन तक, देखें अनुष्का शर्मा-विराट के अलीबाग वाले हॉलिडे होम की Inside Photos

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का अलीबाग में एक आलीशान हॉलिडे होम है, जहां वो अक्सर जाते हैं। वो मुंबई में फेरी से अलीबाग जाते हैं, ऐसा करते हुए उन्हें कई बार स्पॉट किया गया है। …अधिक जानकारी
17:45 (IST) 3 Jul 2025

‘3 साल में पैसा दोगुना…’, राम कपूर ने बताया कैसे कमाया इतना पैसा, बोले- दुबई में मेरी प्रॉपर्टी है

राम कपूर ने अब एक बार फिर अपनी इन्वेस्टमेंट को लेकर बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने इतनी कमाई की। …यहां पढ़ें
16:25 (IST) 3 Jul 2025

‘पंचायत 4’ के भूषण भैया ने मुंह में नोट दबाकर ‘कजरा रे’ पर दिखाए जोरदार ठुमके, लोग बोले- ‘बिकसवा पार्टी बदल लिया?’

Panchayat Fame Bhushan Kumar Dance: अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज ‘पंचायत 4’ में भूषण कुमार यानी कि एक्टर दुर्गेश कुमार पंचायत का चुनाव जीत चुके हैं। उनकी पत्नी क्रांति देवी फुलेरा की नई पंचायत बन गई है। …अधिक जानकारी
15:23 (IST) 3 Jul 2025

यूपी से पंचायत तक का सफर: कौन हैं घूंघट में नजर आने वाली ‘खुशबू भाभी’? बताया कैसे मिली एंट्री

अमेजन प्राइम वीडियो की पॉपुलर वेब सीरीज ‘पंचायत 4’ को दर्शकों और क्रिटिक्स की ओर से मिला-जुला रिएक्शन मिला। शुरू से ही इसके हर किरदारों की चर्चा रही। इसमें से एक खुशबू भाभी हैं, जो बिकास की पत्नी होती हैं। इनकी जोड़ी सीजन 4 में खूब लाइमलाइट में रही। ऐसे में चलिए आज आपको उनके बारे में बता रहे हैं। …यहां पढ़ें
14:58 (IST) 3 Jul 2025

‘सलमान ने जबरदस्ती साइन कराया’, पुनीत इस्सर को ‘बिग बॉस’ में जाने के लिए किया गया था मजबूर, बोले- फंसा दिया

पुनीत इस्सर ‘बिग बॉस 8’ में नजर आए थे और अब उन्होंने इससे जुड़े कई खुलासे किए हैं। एक्टर ने बताया है कि उन्हें ये शो जबरदस्ती साइन करवाया गया था। …और पढ़ें
13:35 (IST) 3 Jul 2025
LIVE: ‘हरि हर वीरमल्लु’ का ट्रेलर रिलीज

साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘हरि हर वीरमल्लु’ का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। इस हिस्टोरिकल एपिक ड्रामा का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। ट्रेलर में पवन कल्याण के अलावा बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल का भी दमदार अंदाज देखने को मिला रहा है। बता दें कि ये मूवी 24 जुलाई को रिलीज होने वाली है।

13:32 (IST) 3 Jul 2025

पिज्जा नहीं रोटीज्जा खाती हैं नीना गुप्ता, जानिए क्या है रेसिपी, एक्ट्रेस ने दिए हेल्दी रहने की टिप्स

Neena Gupta Healthy Tips: नीना गुप्ता 66 साल की उम्र में भी अपनी कमाल की फिटनेस को लेकर चर्चा में रहती हैं। ऐसे में अब उन्होंने बताया कि वो घर का बना पनीर खाती हैं और पिज्जा की जगह रोटीज्जा की फैन हैं। चलिए बताते हैं ये क्या होता है और इसकी रेसिपी क्या है। …और पढ़ें
13:22 (IST) 3 Jul 2025

Ramayana: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का फर्स्ट लुक जारी, ‘रावण’ बन यश ने लूटी लाइमलाइट, जानिए कौन निभाएगा किसका किरदार

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘रामायण’ का पिछले काफी समय से फैंस इंतजार कर रहे थे और अब इसका फर्स्ट लुक सामने आ गया है। …पूरी जानकारी
12:18 (IST) 3 Jul 2025

‘हनुमानजी किसके लिए संजीवनी बूटी लाए थे?’ जब 1 लाख 60 हजार के ‘रामायण’ के सवाल का जवाब नहीं दे पाई थीं सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो कि केबीसी के मंच का है। इसमें अमिताभ बच्चन उनसे रामायण से जुड़ा सवाल करते हैं, जिसका वो जवाब नहीं दे पाती हैं और उन्हें इसके लिए लाइफलाइन तक का इस्तेमाल करना पड़ता है। …पूरी जानकारी
12:14 (IST) 3 Jul 2025
LIVE: हॉलीवुड में छाईं दीपिका

दीपिका पादुकोण वाकई बॉलीवुड की क्वीन हैं, और उनकी बादशाहत सरहदों से परे है। अपने दमदार अभिनय और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में बेहतरीन योगदान से दीपिका ने न सिर्फ भारत में, बल्कि ग्लोबल लेवल पर भी अपनी खास पहचान बनाई है। वह सिर्फ एक सुपरस्टार नहीं, बल्कि एक ऐसा ग्लोबल आइकन हैं, जिन्होंने बार-बार इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर भारत को गर्व महसूस कराया है। एक बार फिर दीपिका ने भारत का नाम रोशन किया है, जब हॉलीवुड चैंबर ऑफ कॉमर्स ने उन्हें हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम पर स्टार से सम्मानित किया। ये और भी खास बन जाता है क्योंकि दीपिका इस सम्मान को पाने वाली एकमात्र भारतीय बनी हैं। इस तरह से हमारी इंडियन सुपरस्टार अब एमिली ब्लंट, टिमोथी चालमेट, रामी मालेक, रैचेल मैकऐडम्स, स्टैनली टुच्ची, डेमी मूर और कई मशहूर ग्लोबल आर्टिस्ट्स की इस साल की लिस्ट में शुमार हो गई हैं।

12:12 (IST) 3 Jul 2025

फिर भारत में बैन हुए फवाद खान-मावरा हुसैन समेत इन पाकिस्तानी सेलिब्रिटीज के अकाउंट्स, एक दिन पहले ही हटा था प्रतिबंध

पाकिस्तानी स्टार्स के सोशल मीडिया अकाउंट्स को एक बार फिर भारत में बैन कर दिया गया है। …अधिक जानकारी
12:11 (IST) 3 Jul 2025

‘बहुत वाहियात फिल्म…’, रिलीज से पहले ही इस बॉलीवुड एक्टर ने अनुराग बसु की मूवी ‘मेट्रो इन दिनों’ को लेकर कही ये बात, बोले- गई भैंस…

अनुराग बसु के निर्देशन में बनी फिल्म मेट्रो इन दिनों’ जल्द रिलीज होने वाली है। अब इस मूवी की रिलीज से पहले बॉलीवुड के एक एक्टर ने फिल्म और डायरेक्टर को लेकर एक पोस्ट किया है। …अधिक जानकारी
11:47 (IST) 3 Jul 2025

‘काश थोड़ा भी ख्याल आया होता…’, कैंसर में सिर मुंडवाया और एक्सपायर हो गए हिना खान के कई हेयर प्रोडक्ट्स, अब हो रहा पछवाता

हिना खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करते हुए बताया है कि उनके बहुत सारे हेयर प्रोडक्ट्स एक्सपायर हो गए हैं। …यहां पढ़ें
11:08 (IST) 3 Jul 2025

‘शब्द दर्द बयां नहीं कर सकते’, पिता के मौत से टूटीं ‘राम तेरी गंगा मैली’ की मंदाकिनी

Mandakini father demise: 90 के दशक की सुपरहिट फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ फेम एक्ट्रेस मंदाकिनी के पिता का निधन हो गया है। पिता की मौत से एक्ट्रेस को गहरा सदमा पहुंचा है। वो टूट गई हैं। उन्होंने पोस्ट लिखकर दुख जताया है। …यहां पढ़ें
10:25 (IST) 3 Jul 2025

“सुबह डाइट फूड चाहिए, रात में ड्रग्स”: पहलाज निहलानी का बॉलीवुड पर तंज; कहा- अक्षय कुमार ने करीना को जबरदस्ती करवाया था कास्ट

पहलाज निहलानी ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में आज के एक्टर्स को लेकर नाराजगी जाहिर की है। …पूरी जानकारी
08:40 (IST) 3 Jul 2025

ऋषभ पंत का दावा– महीने के ₹27 करोड़ कमाते हैं कपिल शर्मा, कॉमेडियन बोले: जो मुझसे अच्छी कॉमेडी करे, उसका मैं काट देता हूं

कपिल शर्मा के शो ‘द ग्रेट इंडिनय कपिल शो’ में इस बार मेहमान बनकर आए हैं गौतम गंभीर, ऋषभ पंत, अभिषेक शर्मा और युजवेंद्र चहल। ये शो इस शनिवार रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। …पूरी जानकारी
08:40 (IST) 3 Jul 2025
Entertainment news live updates: एडल्ट फिल्म स्टार काइली पेज का निधन

एडल्ट फिल्म स्टार काइली पेज का निधन हो गया है। 28 साल की उम्र में 25 जून 2025 को लॉस एंजेलेस काउंटी स्थित उनके घर में उनका निधन हुआ है। काइली Vixen Media Group और Brazzers जैसी बड़ी एडल्ट कंपनियों के साथ काम कर चुकी थीं और 2017 की नेटफ्लिक्स सीरीज़ Hot Girls Wanted: Turned On में भी नजर आई थीं। मौत की वजह की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पुलिस को शक है कि यह ड्रग के ओवरडोज़ का मामला हो सकता है, क्योंकि मौके से फेंटानिल और नशे का सामान मिला है।

08:15 (IST) 3 Jul 2025

‘पाकिस्तानी क्रिकेटर ने मेरी शादी खराब कर दी’, पहली पत्नी रीना को याद कर इमोशनल हुए आमिर खान

आमिर खान और रीना दत्ता ने साल 1986 में बिना घरवालों को बताए कोर्ट मैरिज की थी। 16 साल बाद, 2002 में उनका तलाक हो गया। …अधिक जानकारी
07:43 (IST) 3 Jul 2025
Entertainment news live updates: शेफाली जरीवाला की प्रार्थना सभा

शेफाली जरीवाला के अचानक निधन ने उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों को गहरे शोक में डाल दिया है। उनकी प्रार्थना सभा के वीडियो अब सामने आ रहे हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि परिवार किस कदर टूट चुका है। एक भावुक वीडियो में शेफाली के पिता को बिलखते हुए देखा गया, जहां उनके दामाद पराग उन्हें ढांढस बंधाते नजर आ रहे हैं।

07:42 (IST) 3 Jul 2025
Entertainment news live updates: पुनीत इस्सर ने ‘कुली’ हादसे को किया याद

1982 में फिल्म ‘कुली’ की शूटिंग के दौरान एक फाइट सीन में पुनीत इस्सर का घूंसा अमिताभ बच्चन के चेहरे पर लगना था, लेकिन एक छोटी सी गलती की वजह से अमिताभ टेबल के कोने पर गिर गए और पेट में गंभीर चोट लग गई, जिससे आंतरिक रक्तस्राव (internal bleeding) हुआ। हाल ही में सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में पुनीत इस्सर ने इस घटना को याद करते हुए कहा कि अमिताभ की हालत बिगड़ने में मेडिकल नेग्लिजेंस (चिकित्सीय लापरवाही) ने भी अहम भूमिका निभाई थी।

07:41 (IST) 3 Jul 2025
Entertainment news live updates: क्यों टूटी चुम दारंग और श्रुतिका अर्जुन की दोस्ती?

बिग बॉस 18 के फैंस तब हैरान रह गए जब कभी गहरी दोस्ती निभाने वाली *श्रुतिका अर्जुन* और *चुम दारंग* की दोस्ती टूटती नजर आई। चुम ने श्रुतिका को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया, जिससे अफवाहों का बाजार गर्म हो गया। हाल ही में एक इंटरव्यू में श्रुतिका ने इस पर चुप्पी तोड़ी और बताया कि दोनों के बीच कोई झगड़ा नहीं हुआ था। उन्होंने कहा, “मुझे बहुत बुरा लगा। मैंने चुम को कॉल भी किया था, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।” उस वक्त श्रुतिका के साथ उनके पति अर्जुन, बेटा, परिवार और बिग बॉस के दोस्त भी थे। उन्होंने ये भी इशारा किया कि शायद ये दोस्ती एकतरफा थी और चुम की तरफ से उतनी कोशिश नहीं थी।

07:30 (IST) 3 Jul 2025

रूखी-सूखी रोटी खाकर गुजारा था बचपन, अब अपने दम पर लाफ्टर क्वीन बनीं भारती सिंह, करोड़ों की हैं मालकिन

भारती सिंह ने खुद मनीष पॉल के पॉडकास्ट में अपने जीवन के संघर्ष और गरीबी में बीते बचपन के बारे में बताया था। उनकी लाइफ संघर्ष से भरी रही है, लेकिन आज वो करोड़ों की मालकिन हैं। …अधिक जानकारी