टीवी शो ‘अलीबाबा दास्तान ए काबुल’ के सेट पर 20 दिसंबर 2022 को एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा मृत पाई गई थीं। जिसके बाद एक्ट्रेस की मां वनिता शर्मा ने बेटी को आत्महत्या के लिए कथित रूप से उकसाने का आरोप शो के लीड एक्टर शीजान खान पर लगाया था, और एक्टर के खिलाफ केस दर्ज करवाया था।
इसके बाद शीजान खान को गिरफ्तार किया गया था। करीब दो महीने अभिनेता को जेल में गुजारने पड़े। उसके बाद उन्हें महाराष्ट्र की कोर्ट ने जमानत दे दी है। अब एक्टर ने महीनेभर बाद अपने इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस और अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड की याद में कुछ फोटो और वीडियो पोस्ट किए हैं।
शीजान खान ने तुनिषा को किया याद
शीजान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तुनिषा के साथ एक रील शेयर की है। जो कि पुरानी है। वीडियो में तुनिषा और शीजान मस्ती करते नजर आ रहे हैं। तुनिषा और शीजान की इस वीडियो में कई सारी अनदेखी तस्वीरें और वीडियोज हैं। यह फोटोज और वीडियोज शो के सेट के हैं। दोनों ही बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं।
इस वीडियो को शेयर करते हुए शीजान ने कैप्शन में लिखा कि ‘एक परी उतरी फलक से शफक की लाली लिए। कहकशा जैसी उसकी आंखें गजब की अदाएं लिए। खुदको देखा भी नहीं खुदको पहचाना भी नहीं। तकब्बुर होता हैं क्या यह उसने जाना ही नहीं। हवा की तरहा आयी वोह पर हवा कही ठहरती नहीं।’
तुनिषा को याद कर भावुक हुए शीजान
शीजान खान ने आगे लिखा कि ‘क्या तूफान थे उसने सीने में दबाए यह बात वोह किसी से कहती नहीं। थम गया तूफ़ान अचानक अजब सी खामोशी छायी है। बिखरे कुछ टुकड़ों में हमने सिर्फ उदासी पायी है। दिल अचानक से है भारी, आंखें भी भर आईं है। उसके हमारे दरमियान अब सदियो की तन्हाई है। शफक को लाली देके वापिस फलक पे वह यू चली गई। कहकशा में घर बनाया उसने और वही पर रह गई – शीजान खान। मेरे लिए सिर्फ और सिर्फ टुन्नी।’
शीजान खान का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। लोग एक्टर को हिम्मत रखने की सलाह दे रहे हैं। वहीं शीजान की इस पोस्ट पर उनकी बहन ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। बता दें कि शीजान खान तुनिषा के साथ रिलेशनशिप में थे। लेकिन उनका रिश्ता महज 3 महीने ही चला था। इसके बाद उनका ब्रेकअप हो गया। हालांकि इसके बाद भी वह अच्छे दोस्त थे। लेकिन एक्ट्रेस की मां ने शीजान पर धोका देने का आरोप लगाया था।