Shatrughan Sinha, Kangana Ranaut: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही बॉलीवुड में ‘नेपोटिज्म वॉर’ को लेकर दो धड़ देखने को मिल रहे हैं। कंगना रनौत नेपोटिज्म पर धाकड़ अंदाज में एक न्यूज चैनल पर बोलती नजर आई थीं।
इसके बाद से सोशल मीडिया पर नेपोटिजम की बहस एक बार फिर से छिड़ गई, जिसमें इंडस्ट्री के कई लोगों ने कंगना की बात का विरोध किया। लेकिन अधिकतर लोग कंगना के समर्थन में आए औऱ सोशल मीडिया पर नेपोटिज्म के खिलाफ बोलते दिख रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार शत्रुघ्न सिन्हा भी कंगना के सपोर्ट में उतरे हैं। जिस चैनल पर कंगना ने नेपोटिज्म पर खुलकर बोला था, उसी पर शत्रुघ्न सिन्हा ने भी आकर कंगना का समर्थन किया है।
शत्रुघ्न सिन्हा कंगना के सपोर्ट में आकर कहते हैं- ‘कंगना के बारे में वो लोग कहते हैं कि वो गलत है। वो निंदनीय है, शर्मनाक है? अरे आप किसी की हौंसलाअफजाही नहीं कर सकते तो मत कीजिए, पर आप ऐसे किसी को कंडम करेंगे? आप इस तरह से उसके कैरेक्टर पर बोलेगें? उसकी जिंदगी बर्बाद करने की कोशिश करेंगे? आप हैं कौन? आपसे उसने कौनसा सहारा लिया? आप खुद कैसे आए हैं यहां? आपने खुद क्या किया है जीवन में? फिल्म इंडस्ट्री आपके पिताजी की जागीर है? ये सबकी है।’
#ShotgunSpeaksToArnab | Fiery Shatrughan Sinha challenges Bollywood 'fiefdoms' – watch him speak to Arnab Goswami on Nation Wants To Know, only on Republic World at 2 PM on Saturday here – https://t.co/bHsspHMjMk pic.twitter.com/jxiaTPIQly
— Republic (@republic) July 23, 2020
दरअसल, कंगना ने अर्णब गोस्वामी के शो में आकर ‘नेपोटिज्म की पोल’ खोली थी। कंगना ने ये तक दावा किया था कि अगर उनकी कोई भी बात बेवजह निकली तो वह अपना पद्मश्री लौटाने तक को तैयार हैं। कंगना रनौत की इस बेबाकी को फैंस और बॉलीवुड के कई लोगों ने खूब सराहा और कंगना के सपोर्ट में आगे आए।
ऐसे में राजदीप सरदेसाई ने भी ऐसी एक डिबेट रखी है, जिसमें जावेद अख्तर, फरहान अख्तर और जोया अख्तर नजर आ रहे हैं। तीनों बॉलीवुड नेपोटिज्म पर अपनी राय रख रहे हैं। ये शो शनिवार को प्रसारित किया जाएगा। ऐसे में अर्णब गोस्वामी का शो भी शनिवार को प्रसारित होना है जिसमें शत्रुघ्न सिन्हा नेपोटिज्म पर बेधड़क बोलते दिखाई देंगे।
शत्रुघ्न सिन्हा के इस तरह बॉलीवुड के खिलाफ बोलने को लेकर फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। शत्रुघ्न के इस कदम को सराहा जा रहा है कई यूजर्स इस बीच कहते दिखे- चलो कम से कम ये बाहर आकर बोले तो। तो किसी ने कहा- शत्रुघ्न सिन्हा आपको सेल्यूट, आपने बहुत बड़ा काम किया है। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा- सोनाक्षी इन्हीं की बेटी है ना, मतलब इतनी सरलता से आकर बोल गए शत्रु सर। स्वप्निल नाम के एक शख्स ने लिखा- पूजा मिश्रा का इंटरव्यू देख लो सब पता चल जाएगा।