60 दशक के पॉपुलर एक्टर शशि कपूर (Shashi Kapoor) आज भले ही दुनिया में नहीं हैं। मगर उनकी एक्टिंग और फिल्मों के चलते उन्हें लोग आज भी याद करते हैं। वह अपने जमाने के ऐसे अभिनेता रहे हैं, जो करोड़ों दिलों की धड़कनों पर राज करते थे। उनके बारे में ये सारी बातें बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर बता रहे हैं। उनका जन्म 18 मार्च, 1938 को कोलकाता में हुआ था और 4 दिसंबर, 2017 को वो दुनिया को अलविदा कह गए थे। उन्होंने हिंदी सिनेमा में करीब 160 फिल्मों में काम किया था। उनकी अधिकतर फिल्में हिट रही थीं। फिर भी शशि कपूर अंत में पाई-पाई के मोहताज हो गए थे और उन्हें पत्नी के गहने समेत कार तक बेचनी पड़ गई थी। चलिए बताते हैं इस किस्से के बारे में…

शशि कपूर का जन्म राज कपूर के परिवार में हुआ था। उन्होंने 60 के दशक में बॉलीवुड में कदम रखा था और वो कपूर खानदान के ऐसे वारिस रहे, जिन्होंने स्क्रीन पर काफी सालों तक राज किया। सिनेमा जगत में उनके योगदान के लिए शशि कपूर को 2011 में भारत सरकार ने पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया था। इतना ही नहीं फिर 2015 में उन्हें दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

जब काम मिलने हो गया बंद

शशि कपूर ने भले ही अपने करियर में हिट फिल्में काफी दी है। मगर उनकी लाइफ एक वक्त ऐसा भी आया जब उनके सफल करियर पर ग्रहण लग गया था। उन्हें काम मिलना बंद हो गया था। इसकी वजह से वो काफी निराश रहने लगे थे। आलम ये हो गया था कि अपना घर चलाने के लिए उनके पास पैसे तक खत्म हो गए थे। घर का खर्च चलाने के लिए उन्होंने अपनी पसंदीदा स्पोर्ट्स कार तक बेच दी थी। इसके अलावा तंगी के हालतों में उन्होंने पत्नी जेनिफर के गहने तक बेच दिए थे।

हालांकि, शशि कपूर की किस्मत ने एक बार फिर से करवट ली और 70 के दशक में वो ऐसा सितारा बनकर उभरे कि उनके आगे सभी स्टार्स फीके पड़ गए। उन्होंने अपने करियर में सुपरहिट फिल्मों की लाइन लगा दी। इस बीच उनकी कुछ विवादित फिल्में भी रहीं, जो काफी सुर्खियों में रही थीं। इसमें पहला नाम ‘सिद्धार्थ’ का आता है। इसमें उनके आपत्तिजनक सीन रहे थे। फिल्म में एक्टर के साथ सिमि ग्रेवाल लीड रोल में थीं। दोनों एक्टर्स पर कुछ बोल्ड सीन्स फिल्माए गए थे। इसे अंग्रेजी भाषा में रिलीज किया गया था। इस पर काफी बवाल मचा था।