शार्क टैंक इंडिया इन दिनों दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है। शो का पहला सीजन खत्म हो चुका है। शो के जजेज में से एक अशनीर ग्रोवर जो आजकल अपने स्वभाव और बोली को लेकर काफी चर्चा में हैं। वो इस शो के सबसे विवादस्पद जज हैं। अशनीर फिनटेक कंपनी भारत-पे के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं.

हिंदी बोलता हूं इसलिए रूड हूं: अशनीर अपने रूड कमेंट्स को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। जिसके बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया मैं ऐसा यह हो सकता है कि वह हिंदी में बोलते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा, ”उन्हें नहीं पता शो पर कैसे पेश आना है। मैं हिंदी बोलता हूं इसलिए रूड हूं। अंग्रेजी जो सुनने में बेहद सुरीली लगती है, हिंदी के साथ ऐसा नहीं है। हिंदी डंडे की भाषा है, जिसे बोलने वाला सीधा बोलता है और मुद्दे पर बात करता है।”

अनुपम के लिए तैयार की पिच: अनुपम मित्तल के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि वो उन्हें बहुत पहले से जानते हैं। उन्होंने कहा कि भारत पे के लिए वो उनसे पैसे जुटाने की सोची थी। हालांकि उन्हें किसी और से पैसे मिल गए थे। उन्होंने बताया कि अनुपम के लिए उन्होंने पूरे दो बार पिच तैयार की थी।

अशनीर ने बताया कि शो में आने के लिए कुछ ऑडिशन देने पड़े थे। जिसमें मॉक पिच और एक इंटरव्यू शामिल था। इन सबके बाद उन्हें शार्क के रूप में फाइनल किया गया। उन्होंने कहा कि शो से पहले वो उन्हें ये जानना था कि उनके साथ के जजेज कौन हैं। जब उन्हें पता चला कि विनीता और अनुपम भी उनके को-शार्क्स हैं। तो उन्हें काफी खुशी हुई, क्योंकि विनीता उनकी कॉलेज की जूनियर थी और अनुपम को वो पहले से जानते हैं।

बता दें कि पिछले महीने अशनीर ग्रोवर का एक कथित ऑडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद वो विवाद में पड़ गए हैं। दरअसल उस ऑडियो में वो कोटक महिंद्रा बैंक के कर्मचारी के साथ अभद्र तरीके से बात करते हुए सुने जा रहे थे। ये ऑडियो वायरल होते ही मामले ने तूल पकड़ लिया। इस विवाद के बाद अशनीर ने भारत-पे से लंबी छुट्टी ले ली। बोर्ड ने अल्वारेज एंड मार्शल और पीडब्यूसी को नियुक्त किया, जो कंपनी के काम और गवर्नेंस के तरीकों को लेकर फॉरेंसिक ऑडिट करेंगे और अपनी रिपोर्ट सौंपनी हैं।