जनवरी से शार्क टैंक इंडिया (Shark Tank India) का नया सीजन शुरू होने वाला है। पिछले सीजन में अपने सटीक जवाबों और बेबाक अंदाज के लिए मशहूर हुए अश्नीर ग्रोवर (Ashneer Grover)इस बार शो का हिस्सा नहीं हैं। बताया जा रहा है कि उनकी जगह कार देखो के को-फाउंडर अमित जैन लेने वाले हैं। इसपर खुद अमित जैन ने प्रतिक्रिया दी है।
कारदेखो के सह-संस्थापक अमित जैन, नमिता थापर (एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स), अमन गुप्ता (Boat), विनीता सिंह (Sugar), अनुपम मित्तल (Shaadi.com) और पीयूष बंसल (Lenscart) के साथ शार्क पैनल में शामिल होंगे। इसपर अपना उत्साह व्यक्त करते हुए, जैन ने शो में फैन-फेवरेट ‘शार्क’ अशनीर ग्रोवर को ‘रिप्लेस’ करने की बात पर रिएक्ट किया।
हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में जैन ने अफवाहों को खारिज करते हुए बताया कि कैसे वह शो में एक नया आयाम जोड़ेंगे। उन्होंने कहा,”मैं इस बारे में काफी कुछ पढ़ रहा हूं लेकिन सच यह है कि मैं शो में एक नया आयाम लाने वाला एक नया शार्क हूं। प्रत्येक शार्क की अपनी कहानी अपने तरीके होते हैं। हर कोई अपनी तरफ से शो में कुछ नया योगदान देता है।”
अमित जैन ने आगे कहा,”शार्क होना बेहद रोमांचक है। यह एक बिजनेसमैन होने की तुलना में अधिक जिम्मेदारी वाला काम है क्योंकि अब आपके पास एक आवाज है जिसे देश भर के लाखों लोग सुनेंगे। आने वाले पिचर्स के प्रति आपकी जिम्मेदारी होती है।
अश्नीर ग्रोवर के साथ अब गजल भी नहीं होंगी शो का हिस्सा
भारत पे के को-फाउंडर अश्नीर ग्रोवर के साथ-साथ मामा अर्थ की फाउंडर गजल अलघ शार्क टैंक इंडिया के सैकेंड सीजन का हिस्सा नहीं होंगी। ग्रोवर ने पहले सीजन के बाद बड़े पैमाने पर लोकप्रियता हासिल की। जिसका पूरा श्रेय उनके ऑन-स्क्रीन व्यक्तित्व को जाता है। हालांकि, इस साल की शुरुआत में, उनकी कंपनी द्वारा उनके तहत गंभीर शासन चूक के दावों के बाग उन्हें सभी पदों से हटा दिया गया था। इसके बारे में बात करते हुए ग्रोवर ने हाल ही में बात की।
रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि उनके स्वभाव के कारण उन्हें शो में वापस नहीं लिया जा रहा है। इसपर ग्रोवर ने कहा,”अफोर्ड सिर्फ पैसे से नहीं होता, औकात से होता है।”