Sharda Rajan Iyengar Death: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। फैंस को गहरा झटका लगा है। मनोरंजन जगत से खबर सामने आ रही है कि सिंगर और म्यूजिक कंपोजर शारदा राजन आयंगर (Sharda Rajan Iyengar) का निधन हो गया है। उनका निधन 86 साल की उम्र में हुआ है। खबरों की मानें तो वो काफी समय से कैंसर से पीड़ित थीं। आपको बता दें कि उन्हें 1966 में आई फिल्म ‘सूरज’ के गाने ‘तितली उड़ी’ से मिला थी।

शारदा राजन आयंगर एक तमिल परिवार से ताल्लुक रखती हैं। मनोरंजन जगत में उन्होंने राज कपूर की वजह से एंट्री की थी। उन्होंने ही पहली बार मुलाकात म्यूजिक डायरेक्टरर्स शंकर-जयकिशन से कराई थी। इसके बाद उन्हें ‘सूरज’ से पहला ब्रेक मिला था। पहली बार शारदा ने मोहम्मद रफी के साथ गाना गाया था और इसके लिए उन्हें डेब्यू फिल्म के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। उस समय इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा आशा भोसले और लता मंगेशकर रही थीं। इनके बीच उन्होंने अपनी जगह बनाई थी।

शारदा जी की आवाज पर फिदा थे लोग

शारदा जी की बच्ची जैसी आवाज ने लोगों के दिलों खास जगह बनाई थी। उस समय पर काफी बदलाव भी देखने के लिए मिला था। लोगों को उनकी आवाज काफी पसंद थी। उन्होंने पेरिस, अराउंड द वर्ल्ड, गुमनाम, सपनों का सौदागर, कल आज और कल जैसी हिंदी फिल्मों के लिए भी गाने गाए थे। वो मुमताज, वैजयंतीमाला, रेखा, हेमा मालिनी और शर्मिला टैगोर जैसी हीरोइनों को आवाज दे चुकी हैं।

कई भाषाओं में शारदा ने गाया गाना

आपको बता दें कि शारदा राज ने ना केवल हिंदी बल्कि कई भाषाओं के लिए गाना गाया था। उन्हें आखिरी बार 80 के दशक में आई फिल्म ‘कांच की दीवार’ के लिए गाना गाते हुए सुना गया था। 70 के दशक में उन्होंने पॉप एल्बम भी लॉन्च किया था और म्यूजिक डायरेक्शन की दिशा में बढ़ गई थीं। हालांकि, बाद में 2007 में उन्होंने कमबैक भी किया था। उनका कमबैक एलबम मिर्जा गालिब गजल और अंदाज-ए-बयां था। उन्होंने भले ही मनोरंजन जगत से दूरियां बनाई मगर ट्विटर पर काफी एक्टिव रहती थीं।