शाहरुख खान बॉलीवुड के किंग हैं। जहां वो मौजदू हों वहां सबका ध्यान उन्हें छोड़कर किसी और पर चला जाए। ऐसा कभी नहीं होता। रोमांस के किंग शाहरुश हर उम्र की लड़कियों के फेवरेट होते हैं। सभी उनसे रोमांस करने का एक मौका तलाशती हैं। लेकिन एक ऐसा स्टार है जो शहारुख का सारा चार्म हल्का कर देता है और हर जगह उनकी सारी अटेंशन खुद ले लेता है। यह कोई और नहीं बल्कि उनका लिटिल स्टार अबराम है। अबराम इतने क्यूट और प्यारे हैं कि जहां वो हों वहां फैन्स का ध्यान शाहरुख से ज्यादा जूनियर खान पर रहता है। शाहरुख भी अकसर उनकी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं। अब हाल ही में उन्होंने अबराम की एक तस्वीर शेयर की है। जिसे देखकर एक बार फिर अबराम सुर्खियों में आ गए हैं। यह तस्वीर किसी इवेंट या पार्टी की नहीं बल्कि शायद उनके घर की बल्कनी या बाहर किसी होटल की है। जहां वो बेटे अबराम के साथ कुछ फुरसत के पल बिता रहे हैं। शारुख ने अबराम की ये तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, पिता को भी बच्चे की किक पड़ती है, लेकिन थोड़े अलग अंदाज में।
इंटरनेट पर आने के बाद से ये तस्वीर शोशल मीडिय पर छाई हुई हैं। अबराम पहले से ही सोशल मीडिया किंग हैं। अपनी एज ग्रुप के बच्चों में केवल अबराम ही हैं। जिनकी तस्वीरें अकसर देखने को मिलती हैं। जो किसी ना किसी इवेंट या भाई बहनों के साथ मस्ती करते दिख जाते हैं। आईपीएल मैच के दौरान भी अबराम कई बार पापा शाहरुख के साथ दिखाई दिए है।

