Shahid Kapoor and Son Son Zain Video: शाहिद कपूर अपने बिजी शेड्यूल से समय निकाल कर परिवार को पूरा वक्त देते हैं। अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में शाहिद ने अच्छे से तालमेल बिठाया है। शाहिद अपने बच्चों मीशा और जैन संग भी क्वालिटी टाइम बिताते हैं। अब शाहिद ने इंस्टाग्राम पर बेटे जैन संग के साथ एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में शाहिद जैन के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। शाहिद ने वीडियो में इंस्टा फिल्टर का भी इस्तेमाल किया है। जैन काफी क्यूट लग रहे हैं। वीडियो को देखने के बाद शाहिद के फैन्स से लेकर इंडस्ट्री के दोस्त अपना रिएक्शन कमेंट बॉक्स में लिख रहे हैं।
शाहिद ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा- #shadyboys. शाहिद के वीडियो को लोगों ने क्यूट बताया है। टीवी एक्ट्रेस संजीदा खान ने कमेंट बॉक्स में लिखा- awwww. सोनाक्षी सिन्हा ने लिखा- ‘हां बहुत क्यूट है, यह तुम्हारा कैसे है? बेशक मम्मी पर गया है।’ मलाइका अरोड़ा ने कमेंट बॉक्स में लिखा- ‘बहुत क्यूट है।’ शाहिद के भाई ईशान खट्टर ने भी कमेंट बॉक्स में हर्ट इमोजी दी। वहीं शाहिद के हजारों फैन्स ने जैन की तारीफ की है। शाहिद कपूर का यह वीडियो 11 घंटे के भीतर 20 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।
जैन शाहिद कपूर और मीरा राजपूत के छोटे बेटे हैं। जैन की एक बड़ी बहन मीशा भी हैं। जैन का जन्म बीते साल सितंबर में हुआ था। शाहिद कपूर अपने दोनों बच्चों का बेहद ख्याल रखते हैं। कुछ दिन पहले शाहिद ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘कबीर सिंह’ का एक किस्सा भी शेयर किया था। शाहिद ने बताया कि वह फिल्म की शूटिंग को खत्म कर घर लौटने से पहले दो घंटे तक नहाते थे।
करियर की बात करें तो शाहिद कपूर की फिल्म ‘कबीर सिंह’ अगले महीने (21 जून) रिलीज होने वाली है। फिल्म में शाहिद के अलावा कियारा आडवाणी भी लीड भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी एक शराबी सर्जन की है जो अपने प्यार को खोने के बाद खुद को तबाह कर लेता है।