बॉलीवुड के ‘चॉकलेटी’ हीरो शाहिद कपूर इस साल के अंत तक बन जाएंगे दुल्हे। ऐसा हम नहीं खुद शाहिद कपूर ने इस बात की पुष्टि की है।
अपनी शादी की ख़बरों से परेशान हो चुके शाहिद कपूर ने साफ कह दिया कि इस साल के अंत तक वे शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
शाहिद ने बताया मीडिया में जो मेरी शादी की बातें चर्चा में हैं वह सही हैं। 2015 के अंत तक मैं शादी कर लूंगा। लेकिन मेरी सगाई की बात गलत है। मैंने सगाई नहीं की है।
सूत्रों की मानें तो शाहिद ने इसी साल 14 जनवरी को मंगनी भी कर ली लेकिन इस बात को कबूल करने से कतराते हैं।
शाहिद ने पहले ही इस बात का एलान कर दिया था कि वह ऐसी लड़की को अपनी दुल्हन बनाना चाहते हैं जो फिल्म इंडस्ट्री से ना हों।
PHOTOS: शाहिद कपूर की दुल्हनिया होगी दिल्लीवाली
ख़बर है कि शाहिद कपूर इसी साल दिसंबर में दिल्ली की रहने वाली मीरा राजपूत से शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
आपको बता दें कि शाहिद कपूर और मीरा की मुलाकात धार्मिक संगठन ‘राधा स्वामी सत्संग ब्यास’ में हुई थी। शाहिद और उनके पिता पंकज कपूर इस धार्मिक संगठन के अनुयाई हैं।