बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान की पत्नी रहीं सीमा सजदेह इन दिनों चर्चा में है। गौरतलब है कि बीते दिनों स्टार कपल ने अलग होने का ऐलान किया था। सीमा हाल ही में नेटफ्लिक्स के शो ‘फैबुलस लाइव्स ऑफ़ बॉलीवुड वाइव्स सीजन 2’ में नजर आई।
इस दौरान उनके साथ संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर, चंकी पांडे की पत्नी भावना पांडे, एक्ट्रेस नीलम कोठारी और इंडियन मैच मेकिंग सीमा तपारिया भी मौजूद थीं। यहां सोहेल खान की एक्स वाइफ और फैशन डिजाइनर सीमा सजदेह ने 22 साल बाद सोहेल से अलग होने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया कि जिसे सुनकर सब हैरान रह गए।
सीमा को हैं लड़कियां पसंद
दरअसल, शो के एक एपिसोड में सीमा तपारिया ने गेस्ट अपीरियंस दिया है। इस दौरान वह सीमा के लिए परफेक्ट मैच देखती हैं। तो सीमा तपारिया, सीमा सजदेह से से उनकी पर्सनल लाइफ पर बातचीत करती हैं। वह उनसे पूछती है कि क्यों उनकी सोहेल खान के साथ 22 साल लंबी शादी टूटी? इसके जवाब में सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा कहती हैं कि उन दोनों के ख्याल मिलते नहीं हैं।
इस पर सीमा तपारिया फिर से पूछती हैं कि ये बात पता चलने में 22 साल क्यों लग गए? तो सीमा पहले थोड़ी दुखी हो जाती हैं और फिर कहती मजाक करते हुए कहती हैं मुझे दरअसल, लड़कियां पसंद हैं। सीमा तपारिया इस कमेंट को सुनकर खुश नहीं होती हैं। वहीं सीमा सजेदह, सीमा तपारिया को देखकर हंसने लगती हैं। वह कहती हैं कि ये तो मेरे जोक से घबरा गई हैं।
सीमा को हैं दुल्हन की तलाश?
शो में आगे महीप ने सीमा तपारिया से कहा कि क्या वे सीमा सजदेह के लिए दुल्हन ढूंढ सकती हैं? जवाब में उन्होंने साफतौर पर कहा, “मैं ऐसा नहीं करती। भारत में अभी तक यह खुलकर नहीं होता है। हम भविष्य में देखेंगे, लेकिन फिलहाल नहीं।
‘बच्चों ने स्वीकार कर लिया है’
सीमा ने अपने तलाक पर आगे बात करते हुए कहा कि हम दोनों कोशिश कर रहे थे। मैंने पूरा फॉर्मूला आजमाया। यहां तक कि उसने भी कोशिश की। इसलिए ऐसा नहीं है कि हमने एक साथ कोशिश नहीं की। और जब हमारे बच्चे होते हैं, तो यह अलग होता है। मेरा छोटा बेटा अभी दस साल का है। और मेरा बड़ा बेटा मान गया।