Char Chaka Ae Jija, Bolbam Song 2025: सावन का पवित्र माह चल रहा है और इस समय देशभर में भोलेनाथ के भक्त कांवड़ यात्रा में कर रहे हैं। हर तरफ ‘बोल बम’ के जयकारे गूंज रहे हैं। इसी बीच भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री से भी सावन स्पेशल गानों की बाढ़ आ गई है। सावन स्पेशल भोजपुरी गाने कांवड़ियों के पसंदीदा होते हैं। इस बार भी पवन सिंह अपने नए गाने के साथ बोल बम गीत लेकर हाजिर हैं। उनका लेटेस्ट बोलबम सॉन्ग ‘चार चाका ए जीजा’ रिलीज होते ही वायरल हो गया है।
इस गाने को पवन सिंह के साथ मशहूर सिंगर शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है। गाने में पवन सिंह के साथ खूबसूरत अदाकारा संजना मिश्रा नजर आ रही हैं, जो अपने शानदार एक्सप्रेशंस और एनर्जी से वीडियो को और खास बना रही हैं। गाने में साली अपने जीजा से देवघर चलने की जिद करती है।
Rakhi 2025: रक्षा बंधन पर खेसारी लाल यादव का नया राखी गीत ‘बहिनी के प्यार’ हुआ रिलीज
‘चार चाका ए जीजा’ के बोल विजय चौहान ने लिखे हैं, जबकि इसका म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने तैयार किया है। गाने का निर्देशन बिभांशु तिवारी ने किया है। वीडियो को और आकर्षक बनाने के लिए कोरियोग्राफी की जिम्मेदारी टैलेंटेड गोल्डी जायसवाल और सनी सोनकर ने संभाली है।
Janmashtami 2025: ‘कान्हा तू किसका दीवाना’, जन्माष्टमी से पहले वायरल हुआ पवन सिंह का कृष्ण भजन
रिलीज के कुछ ही घंटों में इस गाने ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। लाखों व्यूज मिल चुके हैं और गाने की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है।