‘भाभी जी घर पर हैं’ की गोरी मेम का किरदार करने वालीं सौम्या टंडन कुछ सालों पहले शो को छोड़ चुकी हैं। सौम्या को फैंस ने अनिता भाभी उर्फ गोरी मेम के रोल में काफी पसंद किया। करीब पांच सालों तक शो का हिस्सा रहने के बाद सौम्या ने शो छोड़ने का फैसला किया। जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के समय उन्होंने ये शो छोड़ा। इसके बाद उन्होंने खुद की हेल्थ पर ध्यान दिया और ट्रेवल किया।

ईटाइम्स को सौम्या ने बताया कि वो इंडस्ट्री में करीब 16 साल से काम कर रही हैं। उन्होंने कई शो किए हैं और अब वो थक चुकी हैं। उन्हें अब बड़े पर्दे पर आने का और मन नहीं है। एक्ट्रेस ने कहा कि वो इन दिनों काफी रिलेक्स हैं और एन्जॉय कर रही हैं।

इस वजह से छोड़ा शो

‘भाभी जी घर पर हैं’ छोड़ने के बारे में बात करते हुए सौम्या ने कहा कि शो करने के साथ उन्हें किसी और चीज के लिए समय नहीं मिलता था। वो काफी थक जाया करती थीं। वो अब भी शो के कलाकारों के साथ संपर्क में हैं, लेकिन शो को मिस नहीं करतीं। उन्हें शो छोड़ने का दुख नहीं है क्योंकि वो अपनी लाइफ को अच्छे से जी रही हैं।

बता दें कि सौम्या टंडन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी खूबसूरत तस्वीरे शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके करीब डेढ़ मिलियन फॉलोवर्स हैं। जो उनकी पोस्ट को लाइक करते हैं। बता दें कि भाभी जी घर पर हैं के मलखान उर्फ दीपेश भान के निधन पर एक्ट्रेस ने इमोशनल पोस्ट शेयर किया था। इसके साथ ही उन्होंने दीपेश के साथ एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया।

फैंस को दिया हिंट

सौम्या ने अपने फैंस को हिंट दिया है कि वो जल्द ओटीटी की किसी वेबसीरीज या फिल्म में नजर आ सकती हैं। इसके अलावा आपको बता दें कि सौम्या ने फिल्म ‘जब वी मेट’ में गीत यानी करीना कपूर की बहन का रोल किया था। फिलहाल उनके फैंस उन्हें दोबारा देखने का इंतजार कर रहे हैं।