Satyaprem Ki Katha Box Office: कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ (Satyaprem Ki katha) को बीते दिन ही यानी कि 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। फिल्म को लोगों से शानदार रिस्पांस मिला साथ ही क्रिटिक्स ने भी इसमें दोनों स्टार्स की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया है। कुल मिलाकर फिल्म को पॉजिटिव रिस्पांस मिले हैं। लेकिन, इन पॉजिटिव रिस्पांस के बीच फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार देखने के लिए मिली है। चलिए बताते हैं कि मूवी ने ओपनिंग डे पर कितना बिजनेस किया है?
समीर विद्वांस के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी ने लीड रोल प्ले किया है। फिल्म दोनों की लव केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया है। इस जोड़ी ने पर्दे पर दोबारा से सभी को दिल जीता है। इससे पहले इन्हें साथ में ‘भूल भुलैया 2’ में देखा गया था, जिसे लोगों ने शानदार रिस्पांस दिया था। ये जोड़ी हिट रही थी। इस बार भी लोग इन पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। मगर दोनों स्टार अपनी ही फिल्म को ओपनिंग डे पर पछाड़ नहीं पाए हैं।
कार्तिक-कियारा की फिल्म ने पहले दिन 9.25 करोड़ का बिजनेस किया है। जबकि, अनुमान 10 करोड़ का लगाया जा रहा था। इसे ईद की छुट्टी का फायदा मिला है। अगर ईद ना होती तो हो सकता था कि मूवी का फर्स्ट डे कलेक्शन इससे भी कम होता। वहीं, अगर ‘भूल भुलैया 2’ के फर्स्ट डे के कलेक्शन की बात की जाए तो इसने पहले दिन करीब 14 करोड़ का बिजनेस किया था। पहले दिन की कमाई के मामले में इस जोड़ी की दूसरी फिल्म इससे पीछे रह गई है।
वीकेंड पर कमाई करने की उम्मीद
उम्मीद है कि फिल्म वीकेंड पर शानदार कमाई कर सकती है। भले ही इसकी शुरुआत धीमी हुई है मगर मेकर्स आशा कर रहे हैं कि वीकेंड पर फिल्म की रफ्तार पकड़ सकती है। ऐसे में अब सबकी नजरें वीकेंड पर है। देखते हैं कि फिल्म पहले वीकेंड में कितना कलेक्शन कर पाती है। वो रफ्तार पकड़ती है या फिर धीमी चाल के साथ ही दम तोड़ देगी।