Sarileru Neekevvaru Movie Review, Rating, Box Office Collection Updates: मेहश बाबू एक बार फिर एक धाकड़ फिल्म परदे पर लेकर हाजिर हो चुके हैं। फिल्म का नाम है- सरिलेरु नीकेवरु (Sarileru Neekevvaru )। फिल्म 11 जनवरी 2020 को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। महेश बाबू के फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था। फिल्म में महेश बाबू एक सैन्य अधिकारी का रोल निभाए हैं जिसका अजय नाम होता है।
फिल्म की कहानी की बात करें तो अजय (महेश बाबू) एक साहसी सैन्य अधिकारी है जो भारतीय सेना के लिए काम करता है। दूसरी ओर, भारती (विजयशांति) कुरनूल शहर में एक ईमानदार प्रोफेसर हैं। वहीं कुरनूल शहर में ही एक दबंग नेता (प्रकाश राज) होता है जो भारती को मुश्किल में डाल देता है और वह उसकी जान लेना चाहता है। इसके बाद ही फिल्म नया मोड़ लेती है। भारती के परिवार की जैसे ही हत्या होने वाली होती है उसी वक्त अजय की एंट्री होती है और फिर…। अजय के साथ उस महिला का क्या संबंध है यह जानने के लिए फिल्म देखना होगा। फिल्म को क्रिटिक्स ने साढ़े 3 स्टार दिए हैं।

Highlights
महेश की इस फिल्म के टीजर ने रिलीज के दिन सोशल मीडिया पर ट्रेंड किया था।सरिलरु नीकेवरु में आर्मी मेजर अजय कृष्णा की भूमिका में हैं जिसका निर्देशन अनिल रविपुडी द्वारा किया गया है। "सरिलरु नीकेवेरु" अनिल सनकारा, दिल राजू और महेश बाबू के बैनर एके एंटरटेनमेंट्स और साथ ही जीएमबी एंटरटेनमेंट के तहत संयुक्त रूप से निर्मित है
महेश बाबू के करियर की सबसे बड़ी हिट में शुमार पोकिरी है। इस फिल्म उनके साथ प्रकाश राज, इलियाना डीक्रूज और नासिर जैसे सितारे थे। फिल्म में महेश बाबू ने अंडर कवर पुलिस ऑफिसर का रोल प्ले कियाथा, जो एक माफिया गैंग को पकड़ना चाहता है।
साल 2001 में रिलीज हुई महेश बाबू और सोनाली बेंद्रे की 'मुरारी' उनकी सबसे यादगार फिल्मों में से एक है। इस फिल्म का डायरेक्शन कृष्णा वामसी ने किया था। सोनाली के साथ महेश बाबू की केमिस्ट्री लोगों को बहुत पसंद आई थी। साथ ही इस फिल्म के गाने ऑडियंस में काफी पसंद किए गए थे। खासकर 'अलानती रामा चंद्रुड़ू।'
बता दें महेश बाबू की यह 26 वीं फ़िल्म है "सरिलरु नीकेवरु"। महेश ने फिल्म मुरारी(2001), और एक्शन फिल्म ओक्काडू (2003) के साथ सफलता प्राप्त की। मुरारी के अपने अभिनय के बल पर अपने पहले नंदी विशेष जूरी पुरस्कार प्राप्त किया। तेलुगु एक्शन थ्रिलर के अथूडू(2005) और पोकिरी (2006) की व्यावसायिक सफलता के लिए उनकी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनीं।
रश्मिका अपने मज़ेदार किरदार में परफेक्ट हैं और अपने चेहरे के हाव-भाव और बॉडी लैंग्वेज से अच्छी कॉमेडी करती हैं। लंबे समय बाद संगीता को अच्छी भूमिका में देखना आपको अच्छा लगेगा। राजेंद्र प्रसाद एक साफ-सुथरी सहायक भूमिका निभाते हैं। राव रमेश, मुरली शर्मा और अजय ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं। बंदला गणेश कुछ हंसी मजाक कर दर्शकों को अपनी तरफ खींचने में कामयाब होते हैं।
निस्संदेह यह फिल्म महेश बाबू की है तो ऐसे ही फैंस देखने के लिए बेताब होंगे। फिल्म में एक बार फिर महेश बाबू अपनी प्रतिभाओं से चमत्कार पैदा किया है। महेश ने बड़े पैमाने पर, वर्ग और एक्शन अवतार को शानदार तरीके से प्रदर्शित किया है और अपने प्रशंसकों को बड़े पैमाने पर एंटरटेन किया है। उनकी कॉमेडी टाइमिंग बहुत अच्छी है और महेश ने ’माइंड ब्लॉक’ गाने में बेहतरीन डांस भी किया है जो दर्शकों के लिए एक ट्रीट होगा। रश्मिका के साथ उनकी केमिस्ट्री भी बहुत अच्छी है और वे एक कपल के रूप में अच्छे लगते हैं।
महेश बाबू की फिल्म का निर्देशन अनिल रविपुडी ने किया है। वहीं इसके प्रोड्यूसर रामब्रह्मम सनकारा हैं। फिल्म में संगीत देवी श्री प्रसाद का दिया हुआ है। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी काफी अच्छी है जिसके लिए आर रथनावेलु काफी मेहनत की है। फिल्म में महेश बाबू के अलावा रश्मिका मंदाना, वियजशांति और प्रकाश राज ने अभिनय किया है।