TikTok, Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: ‘शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ दर्शकों का फेवरेट शो है। ऐसे में इन दिनों टिक टॉक पर इस शो को लेकर भी फैंस फनी वीडियोज बनाते नजर आ रहे हैं। टीवी एक्ट्रेस सरगुन मेहता ने भी अपने पति रवि दूबे के साथ मिलकर टिक टॉक वीडियो बनाया। वीडियो में सरगुन बनीं दया बेन और रवि बने जेठा लाल। ऐसे में दोनों एक्टर्स टिक टॉक वीडियो में कमाल की एक्टिंग कर रहे हैं।

सरगुन दया बनकर पति से कहती है, ‘हे! मां माता जी, आपने ये टीवी चैनल क्यों बल दिया,’ जेठा बन कर रवि बोलते हैं- ‘क्योंकि मुझे ये रोने धोने वाली सीरियल नहीं देखनी है।’ तभी दया बोलती है- मुझे पति की परछाई देखनी है।’ जेठा- ‘अरे पति यहां खुद खड़ा है उसे छोड़ कर तुम्हें पति की परछाई देखनी है?’

ये फनी वीडियो सरगुन-रवि के फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। रवि-सरगुन की जोड़ी बहुत ही क्यूट है ऊपर से उनका ये वीडियो और भी जबरदस्त है। फैंस इस वीडियो को देख कर कमेंट में लिख रहे हैं मजा आ गया। बता दें, शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ इस वक्त काफी सुर्खियां बटोर रहा है। ट्रेंड में रहने की वजह से इस शो के डायलॉग्स TIKTOK पर भी बनने लगे हैं। देखें वीडियो:-

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में इस वक्त दया बेन गायब हैं। शो में दिशा वकानी इस किरदार को निभाती थीं। लेकिन दया बेन बनीं दिशा काफी लंबे वक्त से इस शो में नजर नहीं आ रही हैं। दया बेन के किरदार को फैंस बहुत मिस कर रहे हैं। ऐसे में सरगुन को इस अवतार में देख फैंस काफी खुश हुए।

शो को लेकर नई खबर सामने आई है कि जल्द ही शो में दया बेन की वापसी हो सकती है। दया बेन को लेकर पिछले एपिसोड में इंडायरेक्टी इस बात की घोषणा की गई है। अब ‘दयाबेन’ की शो में जल्द ही वापसी की खबर है। शो के एक एपिसोड में इस बात की हिंट दी गई है कि शो में अब ‘दया बेन’ की वापसी होने जा रही है। दरअसल, एक एपिसोड में कैरेक्टर ‘जेठालाल’ कहता नजर आता है कि ‘दया एक शादी में गई है और जल्द ही वापस आने वाली है।’

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)