Sara Ali Khan: पिछले साल के दिसंबर के आखिर में रोहित शेट्टी (Rohot Shetty) की एक फिल्म आई थी। सिम्बा। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ सारा अली खान (Sara Ali Khan) एक्टिंग की थी। फिल्म तो रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर खूब पैसे बटोरे लेकिन फिल्म का एक गाना खूब हिट हुआ था जिसे 90 के गाने ‘लड़की आंख मारे’ को रीक्रिएट किया गया था। सोचिए गाने में जिस लड़की के आंख मारने की बात कही गई है वह आंख ही नहीं मारना जानती तो टेक्निकली रूप से गाने बेकार माना जाएगा।
सिम्बा के इस गाने को लेकर सारा अली खान काफी सहमी थीं कि उन्हें इस गाने में आंख मारना है जो वह जानती ही नहीं हैं। जब यह गाना बन रहा था तो सारा को गाने के आखिर में रणवीर सिंह के साथ आंख मारना था लेकिन सारा को आंख मारना आता ही नहीं है। रणवीर सिंह तो इस बात को जानते थे, रणवीर ने यह बात किसी से नहीं बताने का वादा भी किया था। जब रोहित शेट्टी ने आंख मारने वाले सीन की बात कही तो सारा ने खुद ही बता दिया कि उन्हें आंख मारना आता ही नहीं। अगर इस जमाने में कोई यह बात कहे तो आप जिस तरह से रिएक्ट करेंगे ठीक वैसे ही रोहित शेट्टी ने किया था। रोहित यह बात सुनते ही हैरान हो गए। रोहित शेट्टी को एक पल के लिए मजाक लगा लेकिन सारा ने तब बताया कि वह वाकई में आंख मारना नहीं जानती।
सारा ने कहा कि जब भी वह एक आंख झपकाने की कोशिश करती हैं दूसरी आंख अपने आप ही बंद हो जाती है। सारा ने ये भी बताया कि जब भी आप उस गाने को देखेंगे तो मैंने उसमें आंख नहीं मारी है। सारा अली खान ने ये सारी बातों का खुलासा मनीष पॉल के कॉमेडी शो मूवी मस्ती विद मनीष पॉल पर किया। यह शो जीटीवी पर हर शनिवार और रविवार को प्रसारित किया जाता है जो अब अपने आखिरी पड़ा पर है। शो का फिनाले 16 नवंबर को होने वाला है जिसमें रोहित शेट्टी के साथ सारा अली खान भी पहुंचेंगी। सारा अली वरुण धवन की फिल्म कुली नंबर1 और कार्तिक आर्यन की आजकल में नजर आएंगी।