सारा अली खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में सारा अली खान डेंटल क्लीनिक पहुंची हैं। वो वीडियो में बताती हैं कि डॉक्टर्स उनके दांत को निकालने वाले हैं। वीडियो में सारा के आसपास डॉक्टर्स दिखाई देते हैं। सारा दर्द की वजह से साफ बोल भी नहीं पातीं। वो वीडियो में कहती हैं- नमस्ते दर्शकों, सॉरी मैं इतने अच्छे से बात नहीं कर पा रही हूं।

डॉक्टर शेट्टी हमारे साथ हैं, जो हमारे दातों का ‘उद्घाटन’… मुझे नहीं लगता कि ये सही शब्द है। वह मेरे दांत उखाड़ने वाले हैं। डॉक्टर राजेश शेट्टी बेस्ट हैं,  हमारे दांतों को उखाड़ने वाले हैं…और आज का ये ही प्लान है। सारा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। सारा ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर खुद शेयर किया है। जिसमें वह बताती हैं कि वह आज अपने ‘ज्ञानी दांत’ को बाय बाय कहने आई हैं।

सारा के इस वीडियो को देख कर उनके फैंस के रिएक्शन भी सामने आने लगे। एक यूजर ने कहा-अरे सारा आपने तो डरा ही दिया था। तो किसी ने बोला- बड़ी फनी हो तुम सारा। महेश नाम के यूजर ने कहा- सारा को बहुत दर्द हो रहा है क्या कीड़ा लगा है? माहिर नाम के यूजर ने कहा- सारे डॉक्टर्स और नर्स शॉक में हैं।

एक यूजर ने लिखा- सारा आप मेरे चेहरे पर हंसी ले आईं। बता दें कि सारा आए दिन अपने इंस्टाग्राम पर फनी स्टफ शेयर करती रहती हैं। वो अपनी बोल्ड और खूबसूरत तस्वीरें भी फैंस के साथ साझा करती हैं। कुछ वक्त पहले मालदीव्स भी गई थीं। वहां से सारा ने कुछ तस्वीरें साझा की थीं। तस्वीरों में सारा के साथ उनके भाई इब्राहिम अली खान भी दिखाई दिए थे।