Sapna Choudhary: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी आज किसी परिचय की मोहताज नही हैं उनका हर एक गाना सोशल मीडिया पर खूब वायरल होता है और काफी सुना जाता है। देसी क्वीन सपना चौधरी का नाम विवादों के साथ भी काफी जुड़ा रहा है। हाल ही में सपना अपने कपड़ों को लेकर विवाद में घिर गई थीं। दरअसल डांस परफॉर्मेंस के दौरान सपना पर अश्लीलता फैलाने और अंग प्रदर्शन करने का आरोप लगा था।
सामाजिक संगठनों ने सपना पर आरोप लगाया था कि उन्होंन जान बूझकर ऐसे कपड़े पहने जिससे अश्लीलता का प्रचार हो रहा है। सपना पर आरोप लगा था कि वो जान बूझकर स्टेज पर ऐसे कपड़ों में आईं जिससे विवाद हो। डांस के दौरान सपना पारदर्शी कुर्ता पहनकर डांस कर रही थीं जिसके चलते कोहराम मच गया और कुछ लोगों ने आपत्ति जताई।
सपना के पॉपुलर गाने: सपना के कुछ बेहद पॉपुलर गाने हैं- चूंनरी जैपुर तैं मंगवाई, गजबन पाणी, सूलफा, छोरी बिंदास, इंग्लिश मिडियम पढ़ी, तेरी नाची नाचूं सू औऱ चेतक। ‘हरियाणा की शान’ कही जाने वालीं सपना चौधरी के एक से बढ़कर एक हिट गाने आए दिन खूब वायरल होते हैं। वहीं कई बार सपना के साथ स्टेज पर कुछ अनहोनी भी घट जाती है लेकिन हर बार सपना बिना डांस रोके हुए या फैंस को निराश किए बिना डांस करना जारी रखती हैं जो उनकी खास बात है।
बिग बॉस में नजर आई थीं सपना चौधरी: सपना चौधरी को सलमान खान के शो बिग बॉस में भी देखा गया था। हालांकि सपना शो जीतने में कामयाब नही हो पाईं लेकिन वहां पर भी उन्होंने दर्शकों के अलावा शो के होस्ट सलमान खान को भी काफी प्रभावित किया था। हाल ही में सपना का नया गाना ‘जलेबी’ यू-ट्यूब पर फैंस के सामने आया है। आते ही गाने ने धूम मचा दी है। सपना का वीडियो सिर्फ एक हफ्ते में 2.6 मिलियन व्यूज पा चुका है। सपना चौधरी के इस गाने की थीम फैंस को बहुत पसंद आ रही है।