sapna choudhary New Video: सपना चौधरी हरियाणा के अलावा देश की जानी-मानी डांसर बन गई हैं। सपना चौधरी हरियाणा के लोकप्रिय गीत रागिनी गाने के लिए भी मशहूर हैं। सपना चौधरी अब हरियाणा के अलावा भोजपुरी गानों पर भी डांस करने के लिए पॉपुलर हो गई हैं। सपना चौधरी का भोजपुरी गाने पर एक डांस वीडियो यू-ट्यूब पर छाया हुआ है।
सपना चौधरी वीडियो में ‘सईंयाजी सबकुछ मांगे ले गमछा बिछाई के’ गाने पर डांस कर कर रही हैं। सपना के डांस मूव्स को वहां पर मौजूद दर्शक भी खूब एन्जॉय करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं कुछ लोग सपना चौधरी के डांस को अपने कैमरों में कैद कर रहे हैं। सपना चौधरी के रेड कलर के सूट में वीडियो को लाखों व्यूज मिल गए हैं। वहीं सपना के डांसिंग वीडियो के व्यूज का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। सपना चौधरी के डांस मूव्स लोगों का दिल जीत रहे हैं। कमेंट बॉक्स में सपना चौधरी के डांसिंग मूव्स की जमकर तारीफ हो रही है। एक यूजर ने लिखा- सपना आपने इतना अच्छा डांस किया है, मैं शुक्रियादा करता हूं। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- सपना जी आपके डांस का मैं बहुत बड़ा फैन हूं।
सपना चौधरी के शोज बिहार, यूपी के अलावा छत्तीसगढ़ में भी शो हिट साबित होता है। सपना हरियाणवी गाने ‘तेरी आंख्या का ओ काजल’ पर अनोखे डांसिंग स्टाइल के कारण मशहूर हुई थीं। इसके बाद सपना चौधरी की पॉपुलैरिटी में तेजी से इजाफा हुआ था। सपना डांस नंबर्स के अलावा टीवी शो बिग बॉस-11 का भी हिस्सा रह चुकी हैं। शो में सपना का बिंदास और बेबाक अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आया था। शो से बाहर आने के बाद सपना के पास ऑफर्स की लाइन लग गई थी, इतना ही नहीं इंस्टाग्राम पर भी उनके 10 लाख से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं।