Sapna Choudhary, Jalebi new Haryanvi Song 2020: सपना चौधरी के गाने हर सीजन में हिट रहते हैं। हाल ही में सपना का नया गाना ‘जलेबी’ यू-ट्यूब पर फैंस के सामने आया है। आते ही गाने ने धूम मचा दी है। सपना का वीडियो सिर्फ एक हफ्ते में 2.6 मिलियन व्यूज पा चुका है। सपान चौधरी के इस गाने की थीम फैंस को बहुत पसंद आ रही है।
गाने में दो महिलाएं गॉसिप करती नजर आती हैं। लड़की के बारे में दोनों महिलाएं बात कर रही होती हैं, क्योंकि उसकी शादी नहीं हो रही होती। तभी उनका ही लड़का लड़की का फैन हो जाता है। लड़का लड़की को कैसे पसंद करता है, इसके बाद देखिए गाने में क्या होता है। कोरोना की वजह से सपना चौधरी के नए गाने लॉन्च नहीं हो पा रहे थे। पर अब जाकर सपना का जलेबी सॉन्ग दर्शकों के सामने आ गया है।
फैंस को ये गाना बहुत पसंद आ रहा है। खास तौर पर सपना के ड्रेस की खूब तारीफें हो रही हैं। सपना चौधरी ने ज्यादा से ज्यादा इस गाने को फैंस तक पहुंचाने के लिए इसे अपने इंस्टाग्राम पेज से भी शेयर किया है। इस गाने को गाया है पॉपुलर हरियाणवी सिंगर राजू पंजाबी ने।
राजू के साथ मीनाक्षी पांचाल ने इसमें अपनी आवाज दी है। सपना चौधरी के अलावा गाने में बिंदर दनोदा भी नजर आ रहे हैं। बिंदर ने ही इस गाने के बोल भी लिखे हैं। वहीं संगीत वीआर ब्रदर्स का है। लोग सपना के पीले सूट की फैंस खूब तारीफ कर रहे हैं वहीं गाने में बिंदर और सपना चौधरी की जोड़ी और उनके बीच की कैमेस्ट्री को भी पसंद किया जा रहा है।