Sapna Choudhary: सपना चौधरी ने पिछले दिनों अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट शेयर किया था। इसमें उन्होंने बताया था कि वह जल्द ही एक और नया म्यूजिक वीडियो ला रही हैं। अब सपना चौधरी का वह नया वीडियो सामने आ चुका है। फैंस को सपना का अंदाज इस वीडियो में काफी अलग देखने को मिल रहा है। ‘देसी क्वीन’ सपना चौधरी इस म्यूजिक वीडियो में पूरी तरह से फैशनेबल शहर की लड़की के अवतार में नजर आ रही हैं। सपना चौधरी ने वीडियो में कई बार ड्रेस चेंज किए हैं। हर ड्रेस में सपना का कुछ अलग ही रंग जम रहा हैं।

सपना चौधरी इस बार इस पंजाबी गाने में जमकर डांस करती नजर आ रही हैं। गाने को सिंगर वसीम शेख ने गाया है। ‘नचके दिखा’ गाने में अजीम शेख के साथ सपना चौधरी डांस करती दिख रही हैं। म्यूजिक मिस्ता बाज का है, लिरिक्स रवि राज के हैं, गाने की कोरियोग्राफी विनी ने की है। देखें सपना चौधरी का ये नया म्यूजिक वीडियो:-

सपना के इस नए गाने को देखने के बाद उनके फैन्स फॉलोअर्स रिएक्ट करते नजर आए। एक फैन ने लिखा ‘सपना चौधरी तुम अच्छी नहीं लग रही है।’ दरअसल, सपना चौधरी को उनके फैन्स सूट में डांस करते हुए देखना पसंद करते हैं, तभी तो सभी उन्हें ‘देसी क्वीन’ कहते हैं। सपना को हरियाणा की शान माना जाता है। सपना चौधरी जब हरियाणवी गाने पर सूट पहन कर नाचती हैं तो फैन्स उन्हें देख कर बहुत खुश हो जाते हैं। ऐसे में इस पंजाबी गाने के सामने आने के बाद यूजर्स सपना को लेकर ऐसे रिएक्ट कर रहे हैं।

कुछ लोग तो सपना को अपना वजन घटाने को लेकर नसीहत देते दिखाई दिए। सपना चौधरी का इससे पहले दलेर मेहंदी के साथ भी एक म्यूजिक वीडियो सामने आया था। उस वीडियो में सपना चौधरी देसी अवतार में नजर आई थीं। सॉन्ग ‘बावड़ी तरैड़’ को काफी पसंद किया गया था।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)