Sapna Choudhary Tiktok Viral Video: हरियाणा की डांसर और सिंगर सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। यही कारण है कि इन दिनों सपना चौधरी के टिक-टॉक वीडियोज काफी वायरल हो रहे हैं। सपना इन वीडियोज को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर करती हैं। हाल ही में सपना ने एक ऐसा वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें सपना ने फैन्स से अपनी शादी से जुड़ी बात शेयर की है।

इंस्टाग्राम पर शेयर किये गए एक वीडियो में सपना चौधरी को उनकी आंटी का फोन आता है। सपना की आंटी उनसे सवाल पूछती हैं कि क्या उन्होंने शादी कर ली है? सपना जवाब में कहती हैं कि हां आंटी। इसके बाद आंटी कुछ ऐसा सवाल पूछती हैं जिसका सपना चौधरी बेहद मजेदार जवाब देती हैं। आंटी सपना चौधरी से सवाल पूछती हैं कि लड़का क्या करता है? जिसपर सपना कहती हैं कि लड़का अफसोस करता है। सपना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। लोगों ने कमेंट बॉक्स में भी अपना रिएक्शन जाहिर किया है। एक फैन ने लिखा कि सपना से शादी करने वाला लड़का कभी अफसोस नहीं कर सकता है।

https://www.instagram.com/p/BuRE88cgs-i/

बता दें कि सपना चौधरी हरियाणा के अलावा भोजपुरी और बॉलीवुड गानों पर भी अपना जलवा बिखेर चुकी हैं। स्टेज परफॉर्मेंस के लिए पूरे देश में मशहूर सपना चौधरी एक्टिंग में भी हाथ अजमा चुकी हैं। सपना चौधरी की फिल्म ‘दोस्ती के साइड इफेक्ट्स’ फरवरी 2019 में रिलीज हुई थी। हालांकि सपना की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी थी। जबरदस्त फैन-फॉलोइंग के चलते सपना चौधरी का कोई भी वीडियो कुछ ही समय में वायरल हो जाता है। सपना चौधरी की फैन-फॉलोइंग में रियलिटी शो बिग बॉस का हिस्सा बनने के बाद जबरदस्त इजाफा हुआ था।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)