Sapna Choudhary Dance Video: सपना चौधरी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपने डांसिंग स्टाइल के कारण सपना का कोई भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो ही जाता है। अनोखे डांस मूव्स के कारण सपना के स्टेज शोज भी हिट साबित होते हैं। कुछ महीने पहले सपना ने जबलपुर में स्टेज शो किया था। हरियाणवी सिंगर और डांसर का शो न बल्कि हिट साबित हुआ बल्कि वहां लोग भी साथ में झूमने के लिए मजबूर हो गए थे। सपना का यह वीडियो यू-ट्यूब पर बार-बार देखा जा रहा है।

सपना चौधरी ग्रीन कलर के सूट में ‘गोली चल जावेगी’ पर धमाकेदार डांस किया है। इसके अलावा भी उन्होंने कई हरियाणवी गानों पर अपना जलवा बिखेरा है। सपना के शो में आए लोग भी सपना के साथ थिरकते नजर आ रहे हैं। वीडियो में सपना के डांस मूव्स और एनर्जी देखने लायक है। अबतक उनके इस वीडियो को लाखों की संख्या में व्यूज मिल गए हैं और कमेंट्स की संख्या हजारों पार है।

सपना चौधरी की तारीफ सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट बॉक्स में की है। एक यूजर ने लिखा- सपना चौधरी आप का डांस कमाल का है, हमें आप पर गर्व है। वहीं एक अन्य यूजर लिखता है- सपना जी आपकी परफॉर्मेंस को देखकर दिल खुश हो जाता है। हालांकि वहीं कई यूजर्स को सपना का यह डांस रास भी नहीं आया है।

सपना चौधरी पहले केवल हरियाणा में स्टेज शोज करती थीं। हालांकि धीरे-धीरे उनकी पॉपुलैरिटी में इजाफा होता गया और आज उनके शोज राजस्थान, यूपी, बिहार, एमपी तक में हिट साबित होते हैं। अपनी लोकप्रियता के चलते सपना टीवी के चर्चित और विवादित शो बिग बॉस का भी हिस्सा रह चुकी हैं।

बता दें कि सपना चौधरी 11 जून को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद शहर में स्टेज शो के लिए गई थीं। इस दौरान दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ने के चलते पूरे शहर में जाम लग गया था। इस डांस शो के बाद सपना के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया। सपना पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा है। इस मामले में कोर्ट 29 जून को सुनवाई करेगा।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)