Sapna Choudhary Video: हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी अपने अनोखे स्टाइल के कारण हमेशा चर्चा में रहती हैं। धमाकेदार डांस के अलावा लोगों को सपना चौधरी का बेबाक अंदाज भी खूब पसंद आता है। सपना का डांस देखकर शो पर मौजूद सैकड़ों की भीड़ मस्ती में झूमते हुए नजर आती है। इस बार सपना चौधरी ने फैन्स के लिए कोलकाता में धमाकेदार परफॉर्मेंस दी। कोलकाता में सपना के ठुमके देखकर भीड़ भी बेकाबू हो गई और वहां पर मौजूद लोग भी झूमते नजर आए। सोशल मीडिया पर सपना चौधरी का यह डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल हाल ही में सपना चौधरी एक शादी में परफॉर्म करने पहुंची थीं। ग्रीन कलर के सूट में सपना ने शादी में धमाकेदार डांस भी किया। सपना का डांस देखकर पब्लिक के साथ खुद दुल्हन भी झूमने पर मजबूर हो गई। सपना ने यहां पर हरियाणवी गाने हट जा ताऊ पर डांस किया। सपना चौधरी का लुक और अंदाज देखने लायक है। सपना के इस डांस परफॉर्मेंस के वीडियो को सपना चौधरी के फैन क्लब ने शेयर किया है। सपना का धमाकेदार डांस वीडियो सामने आने के बाद लोग इसे शेयर किये बिना नहीं रह पा रहे हैं। सपना का निराला अंदाज लोगों का दिल जीत रहा है।
करियर की बात करें तो सपना चौधरी टीवी के चर्चित और विवादित शो बिग बॉस 11 का हिस्सा रह चुकी हैं। इस शो के बाद ही सपना की पॉपुलैरिटी में जबरदस्त इजाफा हुआ था। सपना के पास इस शो के बाद ऑफर्स की लाइन लग गई थी। डांस नंबर करने वालीं सपना चौधरी एक्टिंग की दुनिया में भी अपना हाथ अजमा चुकी हैं। उनकी फिल्म ‘दोस्ती के साइड इफेक्ट्स’ रिलीज हो चुकी है। फिल्म में सपना का बिंदास लुक लोगों को पसंद भी आया था।