Sapna Choudhary: सपना चौधरी का एनर्जेटिक डांस देशभर में पॉपुलर है। सपना के फैंस उन्हें देखने के लिए कहीं भी पहुंच जाते हैं। हाल ही में एक वीडियो सामने आया। वीडियो में सपना चौधरी चांदनी जैसी लग रही हैं। इस वीडियो में सपना हरियाणवी गाने पर ऑफ-व्हाइट साड़ी ड्रेस में जबरदस्त ठुमके लगाती दिख रही हैं। सपना ने फरीदाबाद में ये लाइव डांस परफॉर्मेंस दी थी। सपना के साथ इस वीडियो में दो लड़के भी दिखाई दे रहे हैं। लड़के माइक हाथ में पकड़कर गाना गा रहे हैं और सपना इस गाने पर डांस कर रही हैं।
वीडियो में एक जगह एक और लड़का सपना के परफॉर्मेंस के बीच आता है। सपना उसे देख कर मुसकुराती हैं। इसके बाद वह सपना को गले लगाने की कोशिश करता है। बाद में सपना लड़के को थप्पड़ दिखा कर स्माइल करती हैं। सपना और लड़के को देख कर लगता है जैसे वह पहले से एक दूसरे को जानते हैं। फिर भी कुछ फैंस सपना को लेकर कहते नजर आए- ‘सपना की शादी हो गई क्या’। तो कोई पूछता- ‘अरे ये कौन है’। देखें सपना चौधरी का ये वीडियो:-
सपना चौधरी को नए अवतार में (साड़ी ड्रेस) देख कर उनके फैंस के रिएक्शन भी देखने को मिले। दरअसल, सपना चौधरी हमेशा पटियाला सूट पहने दिखाई देती हैं। पटियालवी सलवार में सपना के डांस का जलवा औऱ भी निखर कर सामने आता है।
तो वहीं सपना के फैंस ने जब इस बार उन्हें साड़ी ड्रेस में देखा तो सब कहते नजर आए। सपना तुम अच्छी लग रही हो। लेकिन उतनी नहीं जितनी सूट सलवार में लगती हो। सपना के फैंस उन्हें अकसर उनके कपड़ों के लिए टोकते हैं। हालांकि सपना इस वीडियो में बेहद शानदार स्टेप्स कर रही हैं। सपना के फैंस को उनका ये डांस खूब पसंद आ रहा है। इस वीडियो में सपना के अंदर इतनी एनर्जी है कि एक फैन कहता दिखा- ‘अरे-अरे आराम से सपना कहीं स्टेज से गिर मत जाना।’