Sapna Choudhary: बिग बॉस फेम सपना चौधरी के डांस के दीवाने देशभर में हैं। हरियाणा की जानी-मानी डांसर सपना चौधरी का कमाल का डांस देखने के लिए लोग भारी संख्या में इकट्ठे होते हैं। ऐसे में सपना चौधरी अक्सर लाइव शोज में अपने डांस का जलवा बिखेरने पहुंचती हैं। यूपी और हरियाणा में सपना के डांस प्रोग्राम आए दिन होते रहते हैं। हाल ही में सपना का एक लाइव डांस शो का वीडयो सोशल मीडिया पर सामने आया है। सपना चौधरी इस वीडियो में अपने लटके-झटके दिखा रही हैं। तो वहीं सपना के डांस पर फिदा हो कर एक शख्स उनके सामने ATM पेश कर देता है।
दरअसल, हरियाणवी डांसर सपना चौधरी स्टेज पर अपने डांस का हुनर दिखा रही होती हैं। तभी सपना को लोग 100 और 500 के करारे नोट देने लगते हैं। सपना उन सभी पैसों को लेते हुए हाथ आगे बढ़ाती हैं। तभी वह कहती हैं कि अब बस, अब और नहीं। तभीसपना अपनी हरियाणवी भाषा में एक शख्स से कहती हैं-‘इब न लाइये, हाथ जुड़ाले….। एक काम कर अपना एटीएम देजा मेरे तें देदे ओर कोड बता दे।’ तभी सपना का ये फैन अपनी जेब से एटीएम कार्ड निकाल कर सपना की तरफ बढ़ाता है। ये देख सपना हंसते हुए शरमाने लगती हैं। सपना चौधरी का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। यहां देखें वीडियो:-
सपना चौधरी सोशल मीडिया पर आए दिन चर्चाओं में रहती हैं। हाल ही में सपना का दलेर मेहंदी के साथ एक म्यूजिक वीडियो सामने आया है। दोनों इस वीडियो में बेहद शानदार लग रहे हैं। सपना और दलेर को उनके फैन्स साथ में देखना काफी पसंद कर रहे हैं।
सपना एक्टिंग की दुनिया में भी डेब्यू कर चुकी हैं। फिल्म ‘दोस्ती के साइड इफेक्ट्स’ से एक्ट्रेस सपना ने बॉलीवुड में कदम रखा। सपना के फैन्स को ये फिल्म पसंद आई, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का जादू नहीं चला। सपना टीवी की दुनिया में भी अपनी खास पहचान बना चुकी हैं। रिएलिटी शो बिग बॉस में सपना को देखा गया था। सपना बिग बॉस के सीजन 11 में नजर आई थीं।