Sapna Choudhary: हरियाणा की जानी मानी डांसर सपना चौधरी के डांस वीडियोज इंटरनेट पर खूब चर्चा में रहते हैं। हाल ही में सपना चौधरी का एक और वीडियो फैंस खूब देख रहे हैं। सपना चौधरी के चाहने वाले इस गाने में सपना के डांस के साथ उनकी खूबसूरती की तारीफें भी कर रहे हैं। इतना ही नहीं ये हरियाणवी गाना सपना लवर्स को इतना पसंद आया है कि लोग इसे ब्लॉकबस्टर हिट कहने लगे हैं। बताते चलें गाने को अब तक 18 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

सपना चौधरी के साथ इस गाने में नवीन नारू हैं। गाने को अपनी आवाज दी है सोमवीर कठूरवाल ने। हरियाणवी गाने को हर तरह से पसंद किया जा रहा है कुछ लोग तो इस गाने के लिए कह रहे हैं कि ये गाना बड़ा ही अनोखा है। गाने में रैप भी काफी पसंद किया जा रहा है। सपना चौधरी का गुलाबी दुपट्टा और स्लीवलेस सूट अवतार लोगों के दिलों को छू रहा है। गाने को देख लोग रिएक्ट करते हुए बोल रहे हैं- ‘किस-किस को ये गाना और आवाज पसंद आई। वाह मजा आ गया। सपना तुम बहुत सुंदर लग रही है।’

सपना चौधरी अपने हर गाने में फैंस की ऐसे ही वाहवाही लूटती हैं। सपना चौधरी इन दिनों एक के बाद एक नए नए म्यूजिक अलबम में नजर आ रही हैं। सपना चौधरी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम से बताया कि वह एक और म्यूजिक अलबम में काम करती दिखेंगी। ‘गुलाबो छोरी’ नाम के प्रोजेक्ट में सपना चौधरी काम करती दिखेंगी।

 

इससे पहले सपना चौधरी कई फिल्मों के गानों में भी डांस करती देखी गई हैं। अभय देओल की फिल्म नानू की जानू में सपना चौधरी ने देसी ठुमके लगाए थे। तो वहीं दलेर मेहंदी के साथ भी सपना चौधरी ने ‘बावड़ी तरैड़’ गाने पर धमाकेदार परफॉर्मेंस दी थी।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)