Sapna Choudhary Dance Video: बिग बॉस फेम सपना चौधरी यंग जनरेशन के बीच काफी ज्यादा फेमस है। हर जगह सपना ही छाई रहती हैं। सपना पंजाबी, भोजपुरी, हरियाणवी सिनेमा में अपना जलवा दिखा चुकी हैं। सपना चौधरी सोशियल साइट्स पर भी हमेशा छाईं रहती हैं। जब भी सपना का कोई नया वीडियो आता है तो फैन्स उसे काफी पसंद करते हैं। अभी हाल ही में सपना का एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें वह एक पूल टेबल के सामने खड़ी होकर अपनी अदाएं दिखा रही हैं।

इस वीडियो के रिलीज होते ही सपना ने अपने फैन्स का दिल जीत लिया है। इसे सोशियल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। सपने के इस वीडियो में हरियाणवी सिंगर मुकेश फौजी के गाने ‘बटुआ सा मुंह लेरी पतली कमर’ को डाला गया है। बता दें कि यह गाना काफी ज़्यादा सुपरहिट है और इसने तो टिक-टॉक पर भी सनसनी सी मचा दी थी। इस गाने के कारण यह वीडियो और भी ज्यादा शानदार और मजेदार बन गया है। इस गाने के सिंगर मुकेश फौजी हैं और इसका म्यूजिक अजय हुड्डा ने दिया है। इस सॉन्ग को 1 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने देखा है।

https://www.instagram.com/p/Bze1jFxhNf7/?utm_source=ig_embed

अभी हाल ही में सपना सावन के पवित्र मौके पर कांवड़ सॉन्ग को लेकर आईं थीं। इस गाने का नाम ‘भोले का स्वैग’ था। यह गाना रिलीज़ होते ही इंटरनेट पर तेज़ी से वायरल होने लग गया था। इन सबके अलावा इस गाने में सपना का लुक बाकी सभी गानों से बिल्कुल अलग था। पहले सपना के शो सिर्फ हरियाणा में ही हुआ करते थे, लेकिन हाल के कुछ समय से उनकी प्रसिद्धि काफी बड़ी है जिसके कारण अब वह देश में जगह-जगह अपने शो करती हैं। कुछ ही समय पहले सपना नेपाल में भी एक शो करके आईं थीं।

सपना चौधरी बिग बॉस 11 में एक कंटेस्टेंट बनकर आईं थीं। जिसके बाद से उनके फैन्स की संख्या कई गुना बढ़ गई थी। सपना ने बॉलिवुड की एक फिल्म में भी काम किया है। उनकी फिल्म का नाम था -‘दोस्ती के साइड इफेक्ट्स’। इस फिल्म में सपना ने एक आईपीएस अफसर का रोल निभाया था।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)