Sapna Choudhary New Song: सपना चौधरी अब हरियाणवी गानों के अलावा भोजपुरी गानों में भी अपना जलवा बिखेरती हैं। अनोखे डांसिंग स्टाइल से लाखों दिलों को फैन बनाने वालीं सपना चौधरी का एक वीडियो यू-ट्यूब पर बार-बार देखा जा रहा है। वीडियो में सपना चौधरी भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के साथ डांस कर रही हैं। सपना चौधरी और खेसारी लाल का भोजपुरी गाने पर डांस मुकाबला लोगों को खूब पसंद आ रहा है। यही कारण है कि सपना और खेसारी के वीडियो के व्यूज का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है।
रेड कलर के सूट में सपना चौधरी के डांसिंग मूव्स देखने लायक हैं। वहीं खेसारी लाल यादव ने ब्लैक शर्ट और ब्लू जींस पहनी हुई है। खेसारी लाल यादव भी सपना चौधरी का डांस परफॉर्मेंस में पूरा साथ दे रहे हैं। सपना-खेसारी के इस वीडियो को अबतक 8 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल गए हैं। लोग वीडियो के कमेंट बॉक्स में खेसारी और सपना के डांसिंग मूव्स की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- खेसारी और सपना की जोड़ी बेस्ट है। वहीं एक अन्य यूजर लिखता है- सपना और खेसारी की जोड़ी मेरी फेवरेट है, आप दोनों कोई साथ में फिल्म भी करिए। वहीं एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- सपना चौधरी आप दुनिया की सबसे अच्छी डांसर हैं।
बता दें कि सपना चौधरी भोजपुरी स्टार रवि किशन, खेसारी लाल और निरहुआ के साथ डांस कर चुकी हैं। हरियाणा के अलावा अब सपना चौधरी भोजपुरी और पंजाबी इंडस्ट्री का भी एक जाना माना चेहरा बन चुकी हैं। सपना चौधरी ने भोजपुरी, पंजाबी और बॉलीवुड गानों में अपना डांस नंबर करने के बाद एक्टिंग डेब्यू भी कर चुकी हैं। सपना चौधरी की फिल्म ‘दोस्ती के साइड इफेक्ट्स’ मार्च में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में सपना चौधरी पुलिसकर्मी का रोल अदा किया था। फिल्म की कहानी चार दोस्तों की दोस्ती पर आधारित थी।