Sapna Choudhary and Khesari Lal Yadav New Dance Video: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव और हरियाणा की डांसर-सिंगर सपना चौधरी की जोड़ी लोगों को खूब भाती है। दर्शक दोनों को एक साथ एक ही मंच पर डांस या फिर एक्टिंग करते हुए देखना चाहते हैं। इस बात का सबूत सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा दोनों का डांस वीडियो है। इस डांस वीडियो को अबतक लाखों व्यूज मिल गए हैं और व्यूज का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है।
सपना चौधरी ऑरेंज कलर के सूट में तो वहीं खेसारी लाल यादव ब्लैक आउटफिट में लोगों का दिल जीत रहे हैं। भोजपुरी गाने ‘भतार अइबे होली के बाद’ पर दोनों का डांस देखकर लोग खुश हैं। लोगों के बीच खेसारी और सपना की जोड़ी लोकप्रिय होने के कारण उनका वीडियो लोगों के बीच पॉपुलर हो जाता है। हालांकि सपना और खेसारी का यह गाना रिलीज के वक्त से ही लोगों के बीच पॉपुलर है। वीडियो में देख सकते हैं कि मंच पर एक साथ सपना-खेसारी को डांस करता देख, सामने मौजूद दर्शक उनके डांस को मोबाइल पर कैद करने के लिए मजबूर हैं।
सपना और खेसारी की जोड़ी को प्यार लोग वीडियो के कमेंट बॉक्स में भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- भोजपुरी गाने अब बिहार में ही नहीं बल्कि हर जगह सुने जाते हैं और पसंद किये जाते हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने सपना और खेसारी के डांस को सुपर बताया है। वहीं तमाम यूजर्स ने सपना और खेसारी को एक साथ फिल्म करने की भी बात कही है।

बता दें कि सपना चौधरी पहले हरियाणा में ही स्टेज शोज करती थीं। अब सपना के शोज यूपी, बिहार, एमपी, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी हिट साबित होते हैं। वहीं खेसारी लाल यादव के गाने बिहार के अलावा भी अन्य राज्यों में तेजी से पॉपुलर होते हैं। खेसारी लाल की अपकमिंग फिल्म ‘कुली नंबर 1’ है। कहा जा रहा है कि फिल्म अगले साल रिलीज हो सकती है।

