Sapna Choudhary: सपना चौधरी के चाहने वालों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। सोशल मीडिया पर आए दिन कोई-न-कोई सपना का वीडियो सामने आता ही रहता है। तो वहीं सपना के गानों को करोड़ों व्यूज भी आराम से मिल जाते हैं। हाल ही में सपना चौधरी का एक ऐसा डांस वीडियो सामने आया है जिसमें उन्हें 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। सपना चौधरी इस वीडियो में भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। सपना चौधरी रवि किशन के साथ हरियाणवी गाना ‘तैने चस्का रेड फरारी का’ पर जबरदस्त ठुमके लगाती दिख रही हैं।

सपना चौधरी के साथ रवि किशन का डांस फैन्स को काफी पसंद आ रहा है। स्टेज पर नाचते हुए रवि किशन सपना के लटके-झटके देख कर काफी हैरानी जताते देखे जा सकते हैं। ऐसे में सपना को रवि किशन काफी सराहते नजर आ रहे हैं। देखें वीडियो:-

सपना वीडियो में ब्लू ग्रेइश कलर का शाइनिंग सूट पहने नजर आ रही हैं। तो वहीं भोजपुरी के सितारे रवि किशन भी ब्लेजर पहन कर जबरदस्त डांस करते दिख रहे हैं। सपना चौधरी इन दिनों बड़े-बड़े सितारों के साथ जुगलबंदी करती नजर आती हैं। सपना चौधरी ने हाल ही में दलेर मेहंदी के साथ भी एक म्यूजिक अलबम की है। खास बात ये है कि दलेर का ये गाना पंजाबी नहीं हरियाणवी है। दलेर इस गाने में हरियाणवी भाषा में गाना गाते नजर आते हैं- ‘बावड़ी तरैड़’।

सपना चौधरी इस वीडियो में पीले रंग का सूट पहने डांस करती दिखती हैं। लोक नृत्य करती हुईं सपना बेहद खूबसूरत लगती हैं। सपना के फैन्स उनकी इसी अदा पर फिदा हैं। सपना के फैन्स उन्हें सूट में ही पसंद करते हैं। सपना अपने लाइव शोज में भी सूट पहन कर डांस करती हैं तो उनके फैन्स के दिल मचल जाते हैं और साथ में थिरकने को उनके भी कदम मजबूर हो जाते हैं।

सपना बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी कदम रख चुकी हैं। टीवी पर सपना की अच्छी शुरुआत हुई थी। रिएलिटी शो बिग बॉस के सीजन 11 में सपना नजर आई थीं। फिर इसके बाद वह कई फिल्मों के गानों में भी डांस करती दिखीं। सपना ने फिल्म ‘दोस्ती के साइड इफेक्ट’ में भी एक्टिंग की।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)