पिछले कुछ सालों में हरियाणवी गानों की लोकप्रियता में देशभर में इजाफा देखने को मिला है। कुछ हरियाणवी सितारों को देशभर के लोग पहचानते हैं। एक ऐसी ही हरियाणवी कलाकार हैं सपना चौधरी, उनके डांस और गानों को देशभर में पसंद किया जाता है। हरियाणा, पश्चिमी यूपी और राजस्थान में उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। हरियाणवी स्टार सपना चौधरी का कुछ दिन पहले रिलीज हुआ गाना ‘कत्ल’ यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है।
इस महीने की शुरुआत में रिलीज हुए इस गाने को यूट्यूब पर खूब पसंद किया जा रहा है। सपना चौधरी के गाने ‘कत्ल’ को यूट्यूब पर 3 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। इस गाने में सपना चौधरी के साथ मोहित शर्मा एक्टिंग करते हुए नजर आए हैं। इस गाने को आवाज भी मोहित शर्मा ने ही दी है जबकि गाने को सुमित बलंबिया ने लिखा है। सपना चौधरी का यह हरियाणवी गाना ‘सोनेटेक म्यूजिक’ नाम के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। 4 मिनट 36 सेकेंड का यह गाना दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। इस गाने को अंग्रेजी बोलने वाली लड़की और हरियाणवी लड़के पर फरमाया गया है। इस गाने के शब्द है ‘नागणी सी चाल चाले आंख्या त तू मार डाले , जहर भरेगी कै, मेरा तू कत्ल करेगी कै।’
सपना चौधरी हरियाणवी इंडस्ट्री की जानी-पहचानी स्टार हैं। यूट्यूब पर गानों के अलावा वो स्टेज डांसर के रूप में भी परफॉर्म करती हैं। सपना चौधरी का रिलीज हुआ एक और गाना ‘नलका’ भी यूट्यूब पर जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है। इस गाने में सपना चौधरी के साथ सुमित जांगड़ा नजर आए हैं। इसे गाया रुचिका जांगिड़ और वीनू गौड़ ने है। इस गाने के शब्द हैं,’लेगा नलका फाड़ सनी देओल मैं पानी लाऊं कित्ते त पिया’। इस गाने को अब तक यूट्यूब पर 3.9 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
कुछ महीने पहले बेटे को दिया है जन्म : हरियाणवी स्टार सपना चौधरी ने अक्टूबर में ही बेटे को जन्म दिया है। उनकी शादी की खबर भी मीडिया में उस वक्त आई थी जब उन्होंने बेटे को जन्म दिया। सपना चौधरी ने हरियाणवी स्टार वीर साहू से शादी की है। सपना चौधरी की शादी और मां बनने की खबर से उनके फैंस भी हैरान रह गए थे। सपना और वीर साहू की शादी जनवरी 2020 में हुई थी। बेटे के जन्म के बाद दोनों ने शादी के फोटो भी शेयर किए थे।
